Posts

Showing posts from May, 2021

मुँह सुखना

 मुँह सुखना ,संस्कृत में इसे तृष्णा रोग कहते है |  चरक ऋषि चिकित्सा स्थान के  22 वें अध्याय में लिखते है  दुनिया में बहुत सारी बीमारियाँ होंगी परन्तु सबसे पहले ये बीमारी सही करो ,क्योंकि इसके सही ना होने से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है |  इसमें मुँह सूखने के अलग अलग कारण बताये गए है और उनके अलग अलग निदान बताये गए है |  वात के कारण मुँह सुखना हो  पित्त  के कारण मुँह सुखना हो  खाना हजम न होने के कारण मुँह सुखना हो |  कुछ लोगों को तेल या घी की कोई चीज़ खा ली हो या मीठा खा ले और खाने के 30 मिनट बाद मुँह सूखने लग जाये  क्षय के कारण मुँह सुखना अर्थात जो आदमी सूखता  ही जा रहा हो ,टी बी जैसी बीमारी ,मधुमेह जैसे बीमारी ,शरीर सूखते ही जा रहा है |  धातुएं पतली हो रही है |  अब बात करेंगे गर्मी की वजह से मुँह सूखने के बारे में  गर्मी में क्या होता है की सूरज पूरी प्रकृति का पानी सोखने लग जाता है हमारा शरीर और ब्राह्मण एक जैसा है | गर्मी में आस पास से पानी सूखने लग जाता है |  इसी तरह हमारे शरीर का जल महाभूत कम होने लगता है...

कोरोना का डर

 विषादो रोग वर्धनाम श्रेष्ठतम  [चरक सहिंता सूत्रस्थान 25 ] महर्षि चरक कहते है की डर बीमारी बढ़ाने के सबसे बड़ा कारण है |  हमारे सब के शरीर में टी बी और कैंसर की कोशिकाएं है |  लंदन में बहुत से लोगों का पोस्टमार्टम के बाद पता चला की उनके शरीर में कैंसर के cell थे और उन्होंने कुछ नहीं किया |  हर 3 मिनट में 2 आदमी की मौत टी बी से होती है |  हार्ट के दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज़ भारत में है |  मोटापे में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर है |  रोग सर्वदा मंदाग्नि कोई भी रोग तब होगा जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी | हमारे शरीर में सात धातुएं है और इन सब का सार ओज है जिसे आज हम रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते है |  1- रस :  प्लाज्मा 2- रक्त : खून (ब्लड) 3- मांस : मांसपेशियां 4- मेद : वसा (फैट) 5- अस्थि : हड्डियाँ 6- मज्जा :  बोनमैरो 7- शुक्र : प्रजनन संबंधी ऊतक (रिप्रोडक्टिव टिश्यू ) जितना ओज अच्छा होगा उतना ही दिमाग तेज रहेगा ,उतनी ही प्रतिरक्षा अच्छी रहेगी | ओज कम होगा तो बहुत सारे रोग होंगे ओर मृत्यु भी हो सकती है |  ओज का क्षय कैसे होता है ...

बार बार प्यास लगना

 उपचार  ठंडी खीर खाओ |  चाँद का त्राटक करिये |  चाँद की रोशनी में बैठो |  पैरों के तलवों पर नारियल का तेल लगाकर काँसे की कटोरी से मालिश करो |  हरी इलायची और मिश्री खाओ |   आलू बुखारा भिगोकर खाओ |  चाय ,कॉफ़ी बंद करो | 

बुखार क्यों होता है ? | Why Fever happens ?

 ज्वर या बुखार ऐसी बीमारी है जो हमें कभी न कभी जरूर हुई होगी , बारिश के मौसम में तो बुखार बहुत आता है |  मलेरिया  चिकुनगुनिया  टाइफाइड  बुखार की चिकित्सा में जो इलाज बताते है ,उसमें कहते है की लंघन करो |  लंघन का मतलब है उपवास करना ,बुखार में उपवास  सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा है |  वाग्भट्ट जी जब अपना चिकित्सा सूत्र लिखते है तो सबसे पहले लंघन के बारे में लिखते है |  बुखार क्यों होता है ? जब वात , पित्त या कफ किसी भी दोष के कारण आपकी अग्नि मंद हो जाती है |  जिससे आपका system बिगड़ जाता है और बुखार आ जाता है | इसलिए जब आपको बुखार आने से पहले या बुखार आने पर आपकी भूख बहुत कम हो जाती है |  जानवर को भी बुखार होता है तो वो भी खाना पीना बंद कर देते है |  उपवास के लाभ  आम दोष का पाचन  ( मतलब जो भी बिना पचे पदार्थ होते है उनका पाचन शुरू हो जाता है ) जब आपके शरीर में कोई संक्रमण आया है तो आपका शरीर तापमान बढ़ा देता है और जो भी विषाणु , जीवाणु , वायरस होते है उनको मारने का काम करता है | जब शरीर विषाणु , जीवाणु , वायरस से लड़ रहा है तो उस...

बुखार के प्रकार | Type of Fever

 आठ प्रकार के बुखार होते है |  वात  पित्त  कफ  द्वंद  वात पित्त  वात कफ  कफ पित्त  संघट  वात + पित्त + कफ 

Migrane

दुग्धामृत वटी  शिरशूल आदि वटी  शाम को दूध से ले | सारांश migraine एक जीवन शैली की बीमारी है , migraine  के रोगी pain killer न खाएं | इस से दिमाग की  coating उतर जाती है और लम्बे समय तक pain killer खाने पर नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर देता है | धड़ से नीचे का हिस्सा नकारा हो जाता है | दिमाग की  coating उतर जाने से शरीर का कोई भी हिस्सा काम करना बंद कर सकता है | कारण  यह गलत खान पान और जीवन चर्या से होता है , गर्मी में खुले सिर  में धुप में घूमने से भी हो सकता है |  बार बार चाय या कॉफ़ी लेना  नशा करना  कूछ लोगों को गैस ज्यादा होती है और वो गैस सिर तक चली जाती है |  कुछ लोगों को ज्यादा अम्लपित्त से भी होता है |  ज्यादा ग्रीन टी लेने से भी हो सकती है |  बहुत ज्यादा सूखा ड्राई फ्रूट्स लेने से भी हो सकता है , इस से शरीर में खुश्की हो जाती है और ज्यादा खुश्की होगी तो migraine तो होगा ही |  जब दिमाग की कोशिकायें खुश्क हो जाती है ,सफ़ेद और ग्रे भाग कमजोर पड़ने लगता है |  उपचार  रात को 5 देसी  बादाम और आधा अखरोट भि...

ब्लैक फ़ंगस-सफ़ेद फ़ंगस | Black Fungus | White Fungus

 यह एक फंगस इन्फेक्शन है जो हवा और मिटटी में रहता है |  मधुमेह को लोगों के होने की ज्यादा संभावना रहती है क्योंकि शुगर लेवल ज्यादा होता है |  त्रिफला - आवँला + हरड़ + बहेड़ा  बहुत सारे अनुपात में मिलता है ( 1 :1 :1 , 1 :2 :3 ,1 :2 :4 ), इसमें सब चल जायेगा |  रात को एक चम्मच पानी को एक गिलास में भिगो दो , सुबह कपडे में छानकर  नेत्र धोवन कर लो | त्रिफला  को सर्वोत्तम नेत्र रसायन बोला है |  त्रिफला anti fungal है |  कोई भी सूजन हो रही है या संक्रमण फ़ैल रहा है ,उसको रोकने की क्षमता त्रिफला में है |  अगर किसी का घाव न भर रहा हो, चाहे वो मधुमेह का मरीज़ ही हो  तो 1 चम्मच त्रिफला + 1 /4 चम्मच हल्दी को पानी में उबालकर ,जब वह आधा रह जाये तो उसे गुनगुने पानी से धो लो |  त्रिफला एक रसायन है |  कफ और पित्त के ऊपर काम करती है | ज्यादातर fungal infection कफ और पित्त के कारण ही होते है |  1 /4  tsp त्रिफला + शहद + घी (2 -3 बार ) खाने के बाद  शहद + घी (2 -3 बार )  मज्जा धातु पर काम करती है | आँख मज्जा धातु से बनी है |...

टॉन्सिल | tonsils

 गिलोय शरबत + बनफ्सा शरबत  श्री गोपाल तेल की मालिश  अगर कफ है तो लक्ष्मी विलास रस  ( बच्चों को आधा गोली और बड़ों को 1 गोली ) टॉन्सिल में नवरतन रस बच्चे को आधी आधी गोली सुबह शाम शहद के साथ दे |  अगर साथ covid है तो निम्न में से कोई दवाई दे सकते है स्तिथी के अनुसार  कुमार कल्याण रस  नवरत्न रस  महासुदर्शन वटी  मधुरांतक वटी 

keloids

 शुद्ध गंधक  ( सात बार शुद्ध की हुए गंधक ) 1 /4  चम्मच सुबह शाम लो |  कपूर और करंज का तेल लगाओ  गिलोय और गेहूं का ज्वारा भी लो  3 से 9 महीने लग जाते है सही होने में 

किडनी [Kideny] मरीज की टांगों में सूजन

दूध में गिलोय लेने से इम्युनिटी बढ़ती है , गिलोय रसायन का काम करता है |  किडनी मरीज की टांगों में सूजन  पुनर्नवा अर्क  शौथ अगर जल से है तो जलोदरादि रस  शौथ अगर जल से नहीं  है तो दे सकते है पुनर्नवादि मंडूर  पुनर्नवा असव खाने के बाद  गोखरू का चूर्ण बनाकर ,बराबर मात्रा में मिश्री डालकर सुबह शाम दूध से ले |  गिलोय और गोखरू दूध में लो ,किडनी को सही करेगा     

MUCORMYCOSIS

 एक तरफ का चेहरा सूज जाता है और श्वास की तकलीफ होने लगती है , बहुत तेजी से ये बीमारी फैलती है और फिर देहांत हो जाता है |  ये एक तरह का fungus infection है जो कि कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ये बहुत कहीं भी हो सकता है परन्तु यह बहुत कम लोगों को होता है ,यह उन लोगों को होता है जिनको रोग प्रतिरोधक शक्ति बहुत कम होती है  या ऐसी दवाइयाँ कहते है जिससे रोग प्रतिरोधक शक्ति बहुत कम हो जाती है यानि  immunosuppressants खाते है |   AUTO IMMUNE  DISORDER  - जब आपका शरीर ही आपके खिलाफ लड़ने लग जाये ,तो उसे AUTO IMMUNE  DISORDER  कहते है |  या आप steroids ले रहे है तो यह बीमारी हो सकती है |  चोकन चिकित्सा  (Injection ) से ज्यादा काम दो दवाइयाँ कर रही है |  1 .  steroids - प्राकृतिक steroids  adrenal gland बनाते  है , सूजन या  inflammation को नियंत्रण करने के लिए देते है ,यह तब देते है जब' सूजन या  inflammation जानलेवा हो सकता है | यह आपातकालीन स्थिति में दी जाती है | यह पप्राकृतिक  रोग प्रति...

नाक में नींबू का रस-सही या ग़लत~क्या कहता है आयुर्वेद?

 नाक में कोई भी औषधि डाली जाती है तो उसे नस्यकर्म कहते है | वो कोई तेल ,काढ़ा ,चूर्ण या कुछ ओर हो सकता है |  महर्षि वागभट्ट के अष्टांग संग्रह के सूत्र स्थान में बोलते है की नस्यकर्म के लिए तीन प्रकार की औषधियां इस्तेमाल कर सकते है |  विरेचन - इस तरह की औषधियां तब डालो जब नाक में blockage हो गयी हो , कफ की तकलीफ हो ,  sinus वगैरह ब्लॉक हो , सिर दर्द , उल्टी ,श्वास लेने में दिक्कत हो |  ब्रिम्हना - यह तब लिया जाता है जब वात के कारन त्वचा काली हो गयी हो या paralysis आ गया हो ,बाल झड़ रहे हो ,त्वचा रुक्ष हो हो गयी हो ,काले काले दाग पड़ रहे हो या नाक पूरी सुख जाती हो |  शमन - पित्त के लिए इस्तेमाल करो , जब आपको नाक से ख़ून आता हो ,तिल हो गए हो ,पित्त के कारण छाइयां हो गए हो | पित्त के कारण बाल जा रहे हो |  तेल  - तिल , सरसों , अणु तेल  घी  स्वरस - अदरक , मूली ,लहसुन , गोमूत्र  क्या नींबू श्वासरोग में नाक में डाल सकते है ? नींबू लघु है | अम्ल रस का है |  न ज्यादा ठंडा है न ज्यादा गर्म |  राज निघण्टु में एक जगह बोला है की खास ( ...

प्राण वायु क्या है? कैसे काम करती है?क्यों ख़राब होती है ठीक कैसे रखे

 आजकल हम देखते हैं कि कुछ लोगों में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है, कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, कुछ लोगों को संक्रमण के कारण अयोध्या में ह्रदय में दिक्कत आ रही है, किसी को स्ट्रोक आ रहा ,किसी को  हार्ट अटैक हो रहा है, हाइपरटेंशन है इन सब का प्राण वायु से क्या संबंध है? वात के पांच प्रकार है , प्राण  उदान  अपान  समान  अपान  जिसके कारण हमारी जिंदगी टिकी हुई है उसे प्राणवायु कहते है |  वायु -> वायु + जल  , अगर इसमें से कुछ भी बढ़ या घट गया तो बीमारी आएगी जैसे  अगर वायु बढ़ जाये तो सुखी खांसी , रुक्षता ,सूखने लग जाना  अगर जल महाभूत बढ़ गया तो बहुत ज्यादा कफ होना , सर्दी होना ,सीने में भारीपन होना, बहुत ज्यादा बलगम निकलना, साइनस की दिक्कत होना ऐसी बहुत सारी बीमारी हो अब किसी को अक्सीजन भी लगाते हैं तो खाली ऑक्सीजन नहीं लगाते, जो ऑक्सीजन है पानी के अंदर से होकर गुजरती है और तब मरीज तक पहुँचती है |  अब प्राण वायु का स्थान कहां पर अगर शरीर की  बात करें तो हर जगह प्राण है, हर कोशिका में, यानी शरीर में प्राण क...

सुखी खांसी | Dry Cough

 सितोपलादि चूर्ण एक चुटकी दिन में 6 बार  या मुलेठी  सुखी खांसी में तिल और मिश्री को पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है | एक चम्मच तिल और आधा चम्मच मिश्री ले |  कारण  कुछ लोगों धूल ,मिटटी से  एलर्जी के कारण  खांसी होती है  खांस खांस कर छाती में दर्द हो जाता है ,पार्शवशूल हो जाता है , सीने का क्षेत्र कफ प्रधान होता है |  श्वास रोग की ज्यादातर बीमारियाँ वात और कफ से होती है , जिसमे यह प्राण वायु से होता है ,यह वायु और जल से बनता है |  वायु ज्यादा होती है तो सुखी खांसी होती है और अगर जल ज्यादा होता है तो कफ होता है या गीली खांसी होती है |  बचाव  वायु बढ़ाने वाली चीज़ों से बचो |  AC का उपयोग न करो |  सुखी चीज़ें जैसे चने ,मुरमुरे इत्यादि मत खाओ |  उपचार  वात के लिए तेल चाहिए जैसे मूंगफली का तेल या तिल तेल  एक चुटकी सेंधा नमक डालकर गुनगुना कर लो ,थोड़ा सा नींबू या आँवला ,मुलेठी 2 चुटकी लेकर ऊपर से गरम पानी पी लो |  अगर एक बार में खांसी न जाये तो 10 -10 मिनट के अंतर में 2 -3 बार लो |  रस  -मीठा ,...

प्राण वायु कैसे बढ़ाए-जब श्वास की समस्या हो तो ये उपाय करो

 आयुर्वेद में ऑक्सीजन नाम का कोई शब्द नहीं है , परन्तु शारंग सहिंता में विष्णुपथ अमृतं नाम का शब्द आया है | यह शब्द ऑक्सीजन के लिए प्रयोग किया गया है| अब  जिनकी ऑक्सीजन कम है उनके  लिए करें क्या ? ऑक्सीजन को समझने से पहले हमें प्राणवायु को समझना होगा| आयुर्वेद के अनुसार के किसी भी बीमारी के पीछे वात , पित्त ,कफ  का बिगड़ना होता है तो जिस भी प्रकार का रोग हो वैसा ही इलाज करो |  वात  प्राण  व्यान  अपान  समान  उदान  इसमें से जो पहले वाला है यानी प्राण ,वह आपके शरीर में शरीर में ऑक्सीजन का स्तर निर्धारित करेगी|  आप जानते हैं अब जाने की प्राणवायु खराब क्यों होती है पहला कारण है  आप जानते हैं अब जाने की प्राणवायु खराब क्यों होती है पहला कारण है रोक्षद  अगर शरीर में रुक्षता ज्यादा है तो इसका मतलब है कि  आपकी प्राणवायु खराब या विकृत  है|  हमारा शरीर पांच महाबूतों से बना है जल,अग्नि ,वायु ,आकाश ,पृथ्वी  जल और वायु के मेल से प्राण बनते है| वायु में सुखाने का गुण  है ओर  जल उसको संतुलित करता है...

Corona | Immunity मतलब इंजेक्शन नहीं है |

 Immunity  मतलब इंजेक्शन नहीं है | इंजेक्शन का मतलब एक विशेष बीमारी से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता त्यार कर रहे है |  इंजेक्शन  के पार्श्व प्रभाव जैसे  बुखार आना  थकान  सिरदर्द  मांसपेशियों का दर्द  लूज़ मोशन  ठण्ड लगना  जहाँ इंजेक्शन लगा है वहाँ दर्द होना  इंजेक्शन लगवाने के बाद बीमार नहीं होंगे  या जिन्दा रहेंगे इसकी कोई गारंटी रोग प्रतिरोधक क्षमता हम बड़ा सकते है खुद की  | शरीर के ओज को अच्छा रखें ,तो शरीर की प्रतिरक्षा अपने आप अच्छी रहेगी |  ओज क्या है ? रक्त  मास  मेद  मज्जा  अस्थि  शुक्र  इन सब धातुओं का सार ओज है |   इसके लिए वात ,पित्त और कफ को संतुलित रखे और अग्नि अच्छी रखें |  समय पर खाना खाओ  रात को जागना बंद करो |  जल्दी उठो ,व्यायाम करना शुरू करो |  बिना प्यास के पानी मत पीओ |  बिना भूख के वसा युक्त जैसे  दही या भारी चीज़ें मत खाओ | खाना गर्म खाओ |  खाना समय पर खाओ |  जितना खाना खाओ तो उसमे 50 % ठोस खाओ ,25 % तरल  दिन ...

Corona | Infection से दिल के रोग में क्या है इलाज?

 आधुनिक विज्ञान के अनुसार    आधुनिक विज्ञान के अनुसार कोरोना वायरस फेफड़ो की कोशिकाओं पर आक्रमण करने लगता है और उन्हें खराब  करता है और कफ बाहर नहीं निकल पाता , जिसे ARDS ( Acute respiratory distress syndrome ). जिससे हम श्वास नहीं ले पाते और शरीर खत्म हो जाता है |  अब ये तो श्वास की बीमारी है तो ह्रदय की बीमारी कैसे ? आज कल के युवाओं को stroke की दिक्कत बहुत हो रही , इसमें खून के थक्के कहीं भी फस जाते है |  हर कोशिका में रक्त का प्रवाह होता है ,रक्त का प्रवाह capillaries के द्वारा होता है | capillaries के अंदर काफी सारी linings होती है और सबसे अंदर की lining को endothelium कहते है | यहाँ पर  Angiotensin-converting enzyme 2 में यह वायरस impact करता है | Von Willebrand factor में काफी सारे फैक्टर है ,उसमें फैक्टर न 8 बिगड़ता है | इसमें खून के थक्के बनने लग जाते है , अब ये थक्के जहाँ जहाँ जायेंगे ,,इसके कारण बी पी और hypertension जैसे बीमारियाँ होने लगती है | अब के अनुसंधान में ये आया है की श्वास वाली दिक्कत तो बहुत बाद में आती है , 12 % लोगों को hypertens...

कोरोना से पहले आने वाले लक्षण से बचाव

 कोरोना से पहले आने वाले लक्षण से बचाव  ऐसे दवा जो श्वास संस्थान पर काम करती है और बुखार नहीं आने देती  सुवर्ण वसंत मालती , यह लघु वसंत मालती से ऊपर है |  अगर ऑव है और उसके कारण खाना हजम नहीं होता तो यह उतना काम नहीं करेगी परन्तु अगर पाचन अच्छा है ,भूख लगती है और पेट साफ़ होता है तो यह बहुत अच्छा काम करती है |  जिस प्रकार पतझड़ के बाद वसंत होती है और सब कुछ नया कर देती है उसी प्रकार वसंत कलप शरीर को नया करने की ताकत रखते है |  जिनको कोई दिक्कत नहीं उन्हें सोते समय एक बार ले , जिनको गले में दिक्कत है वो 2 -4 बार ले सकते है ( निर्भर करता है कितनी दिक्कत है ) भुखार के लिए गिलोय का काढ़ा या अमृतारिष्ट (20 मिली लीटर ) दे सकते है |  सितोपलादि चूर्ण ले सकते है अगर शरीर सूखता जा रहा है और सुखी खांसी है ,sinus की दिक्कत है | तो 2 चुटकी शहद के साथ लो , दिन में 6 बार |  ऐलादी वटी चूस कर दे सकते है |  अगर छाती बंद है तो 1 /4  चम्मच अदरक का रस शहद में खाली पेट और खाने के बाद ले |  परहेज   दूध वाली चीज़ें ना लो  व्यायाम' करो  पथ्य...