प्राण वायु क्या है? कैसे काम करती है?क्यों ख़राब होती है ठीक कैसे रखे
आजकल हम देखते हैं कि कुछ लोगों में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है, कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, कुछ लोगों को संक्रमण के कारण अयोध्या में ह्रदय में दिक्कत आ रही है, किसी को स्ट्रोक आ रहा ,किसी को हार्ट अटैक हो रहा है, हाइपरटेंशन है इन सब का प्राण वायु से क्या संबंध है?
वात के पांच प्रकार है ,
- प्राण
- उदान
- अपान
- समान
- अपान
- जिसके कारण हमारी जिंदगी टिकी हुई है उसे प्राणवायु कहते है |
- वायु -> वायु + जल , अगर इसमें से कुछ भी बढ़ या घट गया तो बीमारी आएगी जैसे
- अगर वायु बढ़ जाये तो सुखी खांसी , रुक्षता ,सूखने लग जाना
- अगर जल महाभूत बढ़ गया तो बहुत ज्यादा कफ होना , सर्दी होना ,सीने में भारीपन होना, बहुत ज्यादा बलगम निकलना, साइनस की दिक्कत होना ऐसी बहुत सारी बीमारी हो
अब किसी को अक्सीजन भी लगाते हैं तो खाली ऑक्सीजन नहीं लगाते, जो ऑक्सीजन है पानी के अंदर से होकर गुजरती है और तब मरीज तक पहुँचती है |
- अब प्राण वायु का स्थान कहां पर अगर शरीर की बात करें तो हर जगह प्राण है, हर कोशिका में, यानी शरीर में प्राण के बिना जीवन नहीं है | प्राणवायु सब नियंत्रित करती है किसको कितना रक्त मिलेगा , supplement मिलेगा प्राणवायु का मुख्य स्थान हृदय और महास्रोतश है | अब जब भी प्राणवायु बिगड़ेगी तो उसका प्रभाव दुष्प्रभाव ह्रदय हो और महाषोडष पर पड़ेगा और महाषोडष में भी मुख्यता अमाशय पर पड़ेगा
- कुछ ग्रंथों में वायु का स्थान नाभि से लेकर सिर तक बोला गया है
- हमारे अंदर जो भी कुछ जाता है तो वह प्राण वायु के कारण जाता है जब सांस भी लेते हैं तो वह भी प्राणवायु के कारण लेते हैं| जो लोग बोलते हैं कि हमें सांस लेने में दिक्कत हो रही है उसका मतलब है कि उनकी प्राणवायु गड़बड़ है|
- अब इनके लिए शब्द है बुद्धि ,मन , ह्रदय इंद्री इन सब को धारण करना दिमाग से इन सब को नियंत्रित करना |
- आपका दिमाग तभी अच्छे से काम करेगा जब आप की वायु संतुलित है| कोई भी चीज़ सोच रहे है वो मन से बुद्धि तक जाएगी ,बुद्धि से आत्मा तक जाएगी ,इन सबमें प्राणवायु का बहुत बडा हाथ है | कईं बार होता है की सुन रहे है तो पता नहीं चल रहा , देख रहे है समझ नहीं आ रहा |
- छींक आना ,डकार आना, खाने का अंदर जाना यह सब प्राणवायु के क्षेत्र में आते है|
- कई लोग ऐसे होते हैं जिनको बहुत ज्यादा डकार आती है 1 दिन में 200- 300 तक आती है,ज्यादातर लोगों की प्राणवायु दूषित होती है ऐसे लोगों को घबराहट बहुत होती है|
- ऐसे भी लोग होते हैं जो बोलते हैं कि खाना गले से नीचे नहीं उतरता ,पानी गले से नीचे नहीं उतरता |सब रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद भी ऐसा होता है ऐसे लोगों की प्राणवायु दूषित होती है ऐसा होता है कि किसी घटना से हमारे मन पर प्रभाव पड़ता है हो जाती है जैसे किसी का देहांत हो गया हो|
प्राणवायु दूषित क्यों होती है ?
महर्षि चरक और वाग्भट्ट जी प्राणवायु विकृत होने की बहुत से कारण बताते हैं जैसे
- रुक्षता -जब भी हमारे शरीर में खुश्की आएगी या पपड़ी जमेगी तो और इसी से प्राणवायु ख़राब होगी |
प्राणवायु क्या है ?मेल है हवा , जल था जब यह दोनों संतुलित रहेंगे तो प्राण भाई संतुलित रहेगी
परंतु अगर इन दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है वायु अधिक हो जाती है और जल कम हो जाता है तो मतलब रुक्षता आएगी , रुक्षता कैसे आती है ? यह वायु से आती है, आप देखोगे फेफड़ों के आसपास का भाग सुखना शुरू हो जाता है पूरा व्यक्ति सुखना शुरू हो जाते हैं, वायु बढ़ने से व्यक्ति सुखना शुरू कर देता है सूखी खांसी आना, बहुत ज्यादा सूखापन होना, बार बार मुंह सूख जाना,
कई बार जब आपातकाल स्थिति होती है जिसमे व्यक्ति का मुह , गला वगैरह सब सुखना में शुरू हो जाता है और वह पानी पानी मांगता है इसका मतलब है की प्राणवायु बिगड़ गई रुक्ष चीजों से तो कौन सी चीज है जो रुक्षता पैदा करती है|
- रात में जागना बहुत ज्यादा रुक्षता पैदा करता है|
- लगातार एसी में बैठने से
- लगातार पंखे के नीचे बैठने से
- रात रात जागते रहना
- कभी भी शरीर पर तेल न लगाना
- व्यायाम बहुत ज्यादा करना या न करना, दोनों प्राण वायु को खराब करते हैं|
- वेग को न रोके मतलब जब भूख लगी तो तब खाओ और भूखे न रहो , मल -मूत्र को मत रोको ,जब भी शरीर इशारा करे तो करो | 13 तरह के वेग है जैसे वेग-निरोध से बचें (अधारणीय वेग)
- रात को चॉकलेट , आइसक्रीम इत्यादि खाना | सुबह या किसी भी समय बिना प्यास के पानी पीना ,बिना भूख के भैंस का दूध पीना या उसकी चाय बना लेना |
- व्यायाम की अगर बात करें तो व्यायाम ना करना या अधिक वयायाम करना , दोनों हानिकारक हैं अत्याधिक व्यायाम करेंगे तो शरीर में वायु बड़ेगी और अगर नहीं करेंगे तो शरीर में जल महाभूत बढ़ेगा जो भाइयों को दूषित करेगा तो उससे कफ बनेगा जो कोलेस्ट्रॉल कर सकता है।,भूख न लगना , अत्याधिक कफ ,ब्लॉकेज होना ,सीने में भारी पन लगना |
- अति आहार - बहुत ज्यादा खाने से भी प्राण वायु दूषित होती है |
- धातु क्षय - किसी भी धातु का क्षय प्राणवायु को दूषित करता है ,जितनी भी आपातकालीन स्तिथि देखने को मिलती है वह रक्त और रस धातु के क्षय के कारण होती है | चाहे वो heart attack हो या hemrage हो
- लंघन - बहुत कम खाने से या न खाने से भी प्राण वायु दूषित होती है |
कैसे पता चलेगा की प्राण वायु दूषित हो गई है |
Stage -#1
- जब आपको साँस बार बार जल्दी जल्दी लेनी पड़ी ,अभी हम एक मिनट में 15 -18 बार श्वास लेते है पर प्राण वायु दूषित होने पर हमें बार बार श्वास लेना पड़ता है | सामान्य स्तिथि में हमें पता नहीं चलता और शरीर और दिमाग सब प्रबंधन करता है परन्तु प्राण वायु दूषित होने पर हमें पता चलता है , हमें अलग से श्वास खिचने पड़ते है |
- या साँस लेते हुए कराहने के आवाज आये या hissing sound आये |
- साँस लेते हुए सीने में दर्द हो या flank में दर्द हो |
- या श्वास लेना ही थकाने वाला काम लगे |
- इसका मतलब आपकी प्राणवायु ख़राब होना शुरू हो गई है |
Stage -#2
- प्राण वायु ख़राब होने के बाद इन्द्रियों की शक्ति कम होने लगती है ,आँख की रौशनी कम होना ,जीभ से स्वाद न आना ,नाक से सुगंध न आना इत्यादि |
Stage -#3
- उसके बाद अगर नहीं सुधरते ,नाक से साइनस आना , पानी गिरना या नाक बंद रहना ,इस तरह के लक्षण हो जाते है |
- उसके बाद मुँह का लकवा
- सुखी खांसी आना
- श्वास के तकलीफ आना
- कफ की दिक्कत होना
- उसके बाद उसे राजयक्ष्मा या क्षय रोग हो सकता है|
निदान
-------
- दिनचर्या सुधारो
- प्राण वायु को बचाने के लिए जो चीज़ बनायीं गयी है वो प्राणायाम है | जितनी भी breathing exercise शुरू करो |
- लंबी सांसे लेना |
- साँस लेकर उसे 15 -20 सेकंड तक रोकना
- कपालभाति
- अनुलोम विलोम
प्राण वायु के लिए एक विशेष शब्द आया है "आकतम लवणतेलान | "
- नमक और तेल ,जो छोटी सी छोटी जगह जाकर पोषण दे |
- प्राण वायु रुक्षता के कारण ख़राब होती है | अगर हम तेल और सेंधा नमक की मालिश करें और तेल तीन प्रकार के हो सकते है जैसे तिल ,नारियल और सरसों |
- अगर वायु है तिल के तेल में सेंधा नमक डालकर मालिश करो |4 -6 चममच तिल के तेल में 1 -2 चुटकी सेंधा नमक डालकर , छाती ,पेट और कमर की मालिश करो | इस से रुक्षता चली जाएगी |
- अगर कफ है तो सरसों का तेल और नमक की छाती पर मालिश करो
- पित्त में नारियल के तेल से करो ,सेंधा नमक नहीं डालना |
- श्वास की तकलीफ ,वजन कम होना, स्वाद नहीं आ रहा - ऐलादी वटी (दिन में 4 -6 बार)
- सितोपलादि चूर्ण - सुखी खांसी , वजन कम होरहा 1 -2 चुटकी सितोपलादि दिन में 4 -6 बार
- त्रिकटु चूरन ( कफ में ) - 2 चुटकी शहद के साथ
- आधा चम्मच अदरक का रस + शहद ( कफ में )
Comments
Post a Comment