पेशाब रोकने से हो सकती हैं किडनी फेल।
जानिये कितना नुक्सान देह हैं पेशाब रोकना। -=-=-=-=--=-==-=-=-=-=-=-=-= जितना लंबे समय तक आप यूरीन को रोककर रखेगें, आपका ब्लैडर बैक्टीरिया को अधिक विकसित कर कई प्रकार की स्वास्थय समस्याओं का कारण बनेगा। आइए जानें यूरीन को ज् यादा देर रोकना आपके लिए कैसे नुकसानदेह होता है। यूरीन रोकना यूरीन शरीर की सामान्य प्रक्रिया है, जिसे महसूस होने पर एक से दो मिनट के अंदर निष्कासित कर देना चाहिए। वैसे तो ब् लैडर के भरने पर स्वत: प्रतिक्रिया तंत्र आपके मस्तिष् क को बॉशरूम जाने का संकेत भेजती है। पसीने की तरह यूरीन के माध्यम से भी शरीर के गैर जरूरी तत्व बाहर निकलते हैं। यदि वह थोड़े समय भी अधिक शरीर में रहते हैं तो संक्रमण की शुरुआत हो सकती है। आइए जानें यूरीन को रोकने से शरीर पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ सकता है। क् या यूरीन को ज् यादा देर रोकना सही है ? कुछ लोग यूरीन को कुछ मिनट के लिए तो कुछ से लंबे समय तक रोक कर रखते है। आप यूरीन कितनी देर तक रोक कर रखते हैं यह यूरीन की उत् पादन मात्रा पर निर्भर करता है। इसके अलावा यह हाइड्रेशन की स्थिति, तरल पदार्थ और ब् लैडर की कार्यक्षमता पर...