Posts

Showing posts from February, 2024

भगन्दर रोग उपचार।

परिचय : बवासीर बहुत पुराना होने पर भगन्दर हो जाता है। जिसे अंग़जी में फिस्टुला कहते हें। इसलिए बवासीर को नज़र अंदाज़ ना करे। भगन्दर का इलाज़ अगर ज्यादा समय तक ना करवाया जाये तो केंसर का रूप भी ले सकता है। जिसको रिक्टम केंसर कहते हें। जो कि जानलेवा साबित होता है। ऐसा होने की सम्भावना बहुत ही कम होती है । इसके घरेलु उपचार.. चोपचीनी और मिस्री भगंदर के लिए चोपचीनी और मिस्री पीस कर इनके बराबर देशी घी मिलाइए।20-20 ग्राम के लड्डू बना कर सुबह शाम खाइए। परहेज नमक तेल खटाई चाय मसाले आदि हैं। अर्थात फीकी रोटी घी शक्कर से खा सकते हैं। दलिया बिना नमक का हलवा आदि खा सकते हैं। इससे 21 दिन में भगन्दर सही हो जायेगा। इसके साथ सुबह शाम १-१ चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ ले। इसके साथ रात को सोते समय कोकल का चूर्ण आपको बाजार से मिल जाएगा वो एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले। 21 दिन में भगन्दर सही हो जायेगा। ये बहुत लोगो द्वारा आज़माया हुआ नुस्खा हैं। पुनर्नवाः पुनर्नवा, हल्दी, सोंठ, हरड़, दारुहल्दी, गिलोय, चित्रक मूल, देवदार और भारंगी के मिश्रण को काढ़ा बनाकर पीने से सूजनयुक्त भगन्दर में अधिक लाभकारी होता...

इरिटेटिंग_बाउल_सिंड्रोम IBS

 आईबीएस एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है संग्रहणी का काल बार-बार टट्टी जाने की आदत अब और नहीं इरिटेटिंग_बाउल_सिंड्रोम    IBS) एक ऐसी बीमारी जिसमें शरीर का सारा सिस्टम ही खराब हो जाता है खाया पिया हजम नहीं होता चिकनी चिकनी टट्टी आती है  टट्टी के साथ बलगम जैसा सफेद पदार्थ होता है शरीर सूखकर कांटा हो जाता है शरीर को कुछ भी खा लो लगता नहीं है _*खाना खाते ही टॉयलेट का आना*_ _*पेट में मरोड़ कर टॉयलेट का आना*_ _*खाना खाते ही दस्त का लगना इसको आयुर्वेद में संग्रहणी कहा जाता है आयुर्वेदा के मतानुसार ग्रहणी/संग्रहणी रोग एक पाचन तंत्र से सबंधित रोग/विकार है जो मंदाग्निता के कारण से होता होता है। इसे अंग्रेजी में इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम Irritable Bowel Syndrome (IBS) कहते हैं। इस विकार में व्यक्ति रसक्षय और रक्तक्षय होने के कारण शारीरिक दुर्बलता का शिकार हो जाता है।  इस विकार में खाने के बाद पेट में ऐंठन शुरू हो जाती है और पेट में मरोड़ उठने लगते हैं। भोजन के पचने से पूर्व ही यह शरीर से बाहर निकलता है जिससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। ...

अल्सरेटिव कोलाइटिसजानकारी और उपचार

Image
  ल्सरेटिव कोलाइटिस बड़ी आंत का रोग हैं, जिसमे बड़ी आंत में घाव, सूजन, या छाले हो जाते हैं। इन छालो में मवाद भर जाती हैं, मल बहुत चिपचिपा आता हैं और इस से बहुत ही गन्दी बदबू आती हैं। शौच करते समय असहनीय पीड़ा होती हैं, कुछ भी खाते पीते हैं तो दस्त लग जाते हैं, पेट में रह रह कर मरोड़ उठती हैं, शौच में पस और खून आता हैं। इस बीमारी में पेट में इतना असहनीय दर्द होता है कि आदमी बुरी तरह छटपटाने और चीखने-चिल्लाने लगता हैं। रोगी को ऐसा लगता हैं के अब अंतिम समय आ गया है। और इसका सही समय पर इलाज ना होने से ये बीमारी पेट के कैंसर का रूप धारण कर लेती हैं। हमारे शरीर की अपनी एक प्रतिरक्षा प्रणाली हैं, जो इसको बाहरी खतरों से बीमारियो से बचाती हैं। जिसको हम इम्यून सिस्टम कहते हैं। मगर हम खुद ही अपने शरीर के दुश्मन बन जाते हैं, जब हम अपने इस अमृत रुपी शरीर को गंदगी से भर देते हैं। जैसे फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय, कॉफ़ी, मैदे से बानी हुयी वस्तुए, शराब, मांस, मछली, धूम्रपान, ये सब बुरी आदते हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। अधिक तला हुआ, मसाले वाला, या अधिक पित्त प्रकृति का भोजन...

सर्दी (जुकाम)

 कारण- सर्दी अथवा जुकाम होने के दो कारण है-पूर्व संचित दोष तथा तात्कालिक अपथ्य । पूर्व_संचित_दोष- श्वास, पेट की बीमारी (कब्जियत), टॉन्सिल का बढ़ना, नासा-रोग, कमजोरी आदि कारणों से रोगी के सावधान रहते हुए भी बार-बार जुकाम होता रहता है । तात्कालिक_अपथ्य- ठण्ड लगना, वर्षा के जल में भींगना, कड़ी धूप में घूमना, रात्री-जागरण, दिवा-स्वप्न, अजीर्ण, एकाएक पसीना बन्द करना आदि कारणों से तत्काल जुकाम हो जाता है। कस्बे या शहरों में आजकल धूऔं तथा धूल-मिश्रित वायु में अधिक रहना पड़ता है, इसलिए स्वच्छ वायु के अभाव में यह रोग उत्पन्न होता है और देहात की अपेक्षा नगर के बासिन्दे इस रोग से विशेष पीड़ित होते है । इन पूर्व संचित और तात्कालिक अपथ्य के कारण नाक और श्वास- नलिका के कुछ हिस्सों की श्लैष्मिक-कला का प्रदाह होकर जुकाम उत्पन्न हो जाता है। नासा और गले की श्लैष्मिक कला में शोथ होने से सर्दी और ज्वर दोनों ही हो जाते हैं। जुकाम होने पर बेचैनी, सम्पूर्ण शरीर में दर्द, अंगड़ाइयों का आना, नाक और आँखों से जल बहना, छींक, सिर-दर्द, सिर का भारीपन, खुश्क खाँसी, स्वरभंग अरुचि आदि विकार उत्पन्न हो जाते हैं। अग...

थाइरॉइड ग्रंथि

  जब हमारी थाइरॉइड ग्रंथि ज़रूरत से कम या ज्यादा मात्रा में हार्मोन का निर्माण करती है तो थाइरोइड से जुड़ी समस्याएं पैदा होना शुरू हो जाती है। इसके होने के कई लक्षण है:- 1. वज़न का तेजी घटना या बढ़ना। 2. बालों का झड़ना। 3. रक्त कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। 4. डिप्प्रेशन तथा याददाश्त का कमजोर होना। 5. कमजोरी,थकान तथा चिड़चिड़ापन या घबराहट महसूस होना। 6. मांसपेशियों में दर्द होना इत्यादि।

अब ह्रदय को बीमारियों से दिलाये छुटकारा अपनाएं ये उपाय

  परिचय – ह्र्द्यघात वेसे तो किसी को भी हो सकता है ,परन्तु अधिकतर ये पुरुषो में होता है ,एकाएक साइन में तेज दर्द होता हे एंव साइन के निचले हिस्से में यह दर्द मालूम पड़ता है .जेसे ही दर्द होता है तो रोगी सीने पर हाथ रखकर एकाएक खड़ा हो जाता है रोगी को छाती के बाई और रह-रह कर चिसे उठती है ,ऐसा लगता है की वंहा पर बिच्छु या ततेया बार -बार डंक मार रहा हो . रोग -ह्रदय रोग दवा —-बसंत कुसुमाकर रस 1 गोली सुबह-शाम अर्जुन की छाल के क्वाथ से दे . रोग -ह्रदय में होने वाला दर्द दवा —- अर्जुनारिष्ट 20 ग्राम ,बराबर पानी मिलाकर एक- एक घंटे बाद देते रहने से ह्रदय का दर्द ठीक हो जाता है , दवा —- अर्जुन की छाल का चूर्ण 3 ग्राम सुबह दूध के संग दे रोग -ह्रदय में सुजन ,ह्रदय का फेलना दवा —- स्वर्ण नवरत्न 1 रती सुबह-शाम चाय के साथ दे , ह्रदय में सुजन ,ह्रदय फेलने में यह बहुत अच्छा काम करती है वायु पर शीघ्र काबू पाकर ह्रदय की किर्या को सुधारती है रोग -ह्रदय -प्रदेश में सुजन दवा —- अर्जुन छाल 25 ग्राम ,गुड 10 ग्राम ,दूध 200 ग्राम तीनो को अच्छी प्रकार उबालकर रात को सोते समय पिए अवश्य लाभ होगा . रोग -ह्रदय की ब्...