सर्दी (जुकाम)
कारण- सर्दी अथवा जुकाम होने के दो कारण है-पूर्व संचित दोष तथा तात्कालिक अपथ्य ।
पूर्व_संचित_दोष- श्वास, पेट की बीमारी (कब्जियत), टॉन्सिल का बढ़ना, नासा-रोग, कमजोरी आदि कारणों से रोगी के सावधान रहते हुए भी बार-बार जुकाम होता रहता है ।
तात्कालिक_अपथ्य- ठण्ड लगना, वर्षा के जल में भींगना, कड़ी धूप में घूमना, रात्री-जागरण, दिवा-स्वप्न, अजीर्ण, एकाएक पसीना बन्द करना आदि कारणों से तत्काल जुकाम हो जाता है। कस्बे या शहरों में आजकल धूऔं तथा धूल-मिश्रित वायु में अधिक रहना पड़ता है, इसलिए स्वच्छ वायु के अभाव में यह रोग उत्पन्न होता है और देहात की अपेक्षा नगर के बासिन्दे इस रोग से विशेष पीड़ित होते है ।
इन पूर्व संचित और तात्कालिक अपथ्य के कारण नाक और श्वास- नलिका के कुछ हिस्सों की श्लैष्मिक-कला का प्रदाह होकर जुकाम उत्पन्न हो जाता है। नासा और गले की श्लैष्मिक कला में शोथ होने से सर्दी और ज्वर दोनों ही हो जाते हैं। जुकाम होने पर बेचैनी, सम्पूर्ण शरीर में दर्द, अंगड़ाइयों का आना, नाक और आँखों से जल बहना, छींक, सिर-दर्द, सिर का भारीपन, खुश्क खाँसी, स्वरभंग अरुचि आदि विकार उत्पन्न हो जाते हैं। अगर समय पर उचित उपचार न हो, तो जुकाम से अनेक प्रकार के रोग पैदा हो जाते हैं। इन रोगों में मन्द ज्वर अरुचि, कफ, खाँसी, बलगम गिरना, नाक से दुर्गन्ध आना तथा दुर्गन्धयुक्त स्राव का होना, सिर-दर्द आदि प्रधान है। जुकाम एक संक्रामक रोग है, इसलिए रोगी को नासाश्राव से दूषित वस्तु तथा उसके श्वास के सम्पर्क में रहने वालों को भी यह रोग हो जाता है।
यदि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या से परेशान हैं बहुत इलाज के बाद भी लाभ नहीं हुआ है तो आप संपर्क करें -
Comments
Post a Comment