नाक में नींबू का रस-सही या ग़लत~क्या कहता है आयुर्वेद?

 नाक में कोई भी औषधि डाली जाती है तो उसे नस्यकर्म कहते है | वो कोई तेल ,काढ़ा ,चूर्ण या कुछ ओर हो सकता है | 

महर्षि वागभट्ट के अष्टांग संग्रह के सूत्र स्थान में बोलते है की नस्यकर्म के लिए तीन प्रकार की औषधियां इस्तेमाल कर सकते है | 

  1. विरेचन - इस तरह की औषधियां तब डालो जब नाक में blockage हो गयी हो , कफ की तकलीफ हो ,  sinus वगैरह ब्लॉक हो , सिर दर्द , उल्टी ,श्वास लेने में दिक्कत हो | 
  2. ब्रिम्हना - यह तब लिया जाता है जब वात के कारन त्वचा काली हो गयी हो या paralysis आ गया हो ,बाल झड़ रहे हो ,त्वचा रुक्ष हो हो गयी हो ,काले काले दाग पड़ रहे हो या नाक पूरी सुख जाती हो | 
  3. शमन - पित्त के लिए इस्तेमाल करो , जब आपको नाक से ख़ून आता हो ,तिल हो गए हो ,पित्त के कारण छाइयां हो गए हो | पित्त के कारण बाल जा रहे हो | 

  • तेल  - तिल , सरसों , अणु तेल 
  • घी 
  • स्वरस - अदरक , मूली ,लहसुन , गोमूत्र 

क्या नींबू श्वासरोग में नाक में डाल सकते है ?

  • नींबू लघु है | अम्ल रस का है |  न ज्यादा ठंडा है न ज्यादा गर्म | 

  • राज निघण्टु में एक जगह बोला है की खास ( सुखी खांसी ),बहुत ज्यादा कफ होता है वो नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है | पर नाक में डालने के लिए नहीं बोला है | आंतरिक इस्तेमाल के लिए बोला है | 

  • महर्षि चरक ने चैप्टर 17 में श्लोक 13 में श्वास ,कास के रोगों को खत्म करने के लिए लहसुन ,गाजर का रस डालने के लिए बोला है | 

नाक में नींबू का रस ड़ाल सकते है | 
  • जिनको बहुत ज्यादा कफ है वो ड़ाल सकते है | 
  • 2 -8 बूंद ड़ाल सकते है | 
  • इसकी जगह सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है |

  • परन्तु पित्त वाले नहीं ले सकते ,जिनको bleeding होती है ,hypertension है , रक्त चाप बहुत ज्यादा रहता है , बहुत ज्यादा गर्मी लगती है | वो देसी गाय का देसी घी या नारियल का तेल डालें | 
  • जिनको सुखी खांसी आती है ,खांसी के साथ छाती में दर्द होता है  ,नाक सुख जाती है ,वो 2 -2 बूंद तिल का तेल 3 -6 बार डाल सकते है | 


Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods