कोरोना का डर

 विषादो रोग वर्धनाम श्रेष्ठतम  [चरक सहिंता सूत्रस्थान 25 ]


महर्षि चरक कहते है की डर बीमारी बढ़ाने के सबसे बड़ा कारण है | 


  • हमारे सब के शरीर में टी बी और कैंसर की कोशिकाएं है | 
  • लंदन में बहुत से लोगों का पोस्टमार्टम के बाद पता चला की उनके शरीर में कैंसर के cell थे और उन्होंने कुछ नहीं किया | 
  • हर 3 मिनट में 2 आदमी की मौत टी बी से होती है | 
  • हार्ट के दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज़ भारत में है | 
  • मोटापे में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर है | 


रोग सर्वदा मंदाग्नि

कोई भी रोग तब होगा जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी | हमारे शरीर में सात धातुएं है और इन सब का सार ओज है जिसे आज हम रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते है | 

1- रस :  प्लाज्मा

2- रक्त : खून (ब्लड)

3- मांस : मांसपेशियां

4- मेद : वसा (फैट)

5- अस्थि : हड्डियाँ

6- मज्जा :  बोनमैरो

7- शुक्र : प्रजनन संबंधी ऊतक (रिप्रोडक्टिव टिश्यू )


जितना ओज अच्छा होगा उतना ही दिमाग तेज रहेगा ,उतनी ही प्रतिरक्षा अच्छी रहेगी | ओज कम होगा तो बहुत सारे रोग होंगे ओर मृत्यु भी हो सकती है | 


ओज का क्षय कैसे होता है ?

  • बहुत ज्यादा क्रोध करने से 
  • बहुत ज्यादा उपवास करने से 
  • शौक ,चिंता ,भय ,दुःख से 


वसंत ऋतु 
  • वसंत ऋतु में क्या होता है की सर्दी कम होती है और गर्मी बढ़ती है | 
  • अब सर्दी के कारण जो कफ इक्कठा था वो निकलेगा 
  • तो सर्दी ,खांसी ,बुखार आना 
  • कफ मिकलना ,नाक से पतला पानी बहना ,आलस आना सब सामान्य लक्षण है | 
  • हर साल होती है ,आगे भी होती रहेगी 

अगर आपको सर्दी खांसी हो गई है तो उसका मतलब यह नहीं है की आप चल बसेंगे | 
आयुर्वेद में बहुत सारी ऐसी दवाइयाँ है जो ओज को बढ़ाती है |
जैसे 
  • त्रिभुवन कीर्ति 
  • सुदर्शन घनवटी 
  • संजीवनी वटी 
  • गिलोय काढ़ा 
  • तुलसी काढ़ा  इत्यादि 

दिन में दो बार खाना खाओ , भूख से कम खाओ और खुश रहो | 

वागभट जी अष्टांग हृदय में कहते है की जो भी संजीवनी औषधियाँ है वो लो | 
  • शतावरी 
  • यस्तीमधु  (मुलेठी )
  • अशवगंधा 
  • विदारी 

  • अगर सुखी खांसी आ रही है तो शतावरी  या मुलेठी को खाने के बाद शहद में मिलकर ले लो | 
  • अगर बहुत ज्यादा नाक बंद हो गया है तो त्रिकटु चूर्ण (1 /4  चम्मच ) ले लो | खाना खाने के बाद | सुदर्शन घन वटी या गिलोय घनवटी ले लो खाना खाने के बाद | 



Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods