बुखार क्यों होता है ? | Why Fever happens ?
ज्वर या बुखार ऐसी बीमारी है जो हमें कभी न कभी जरूर हुई होगी , बारिश के मौसम में तो बुखार बहुत आता है |
- मलेरिया
- चिकुनगुनिया
- टाइफाइड
बुखार की चिकित्सा में जो इलाज बताते है ,उसमें कहते है की लंघन करो |
लंघन का मतलब है उपवास करना ,बुखार में उपवास सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा है |
वाग्भट्ट जी जब अपना चिकित्सा सूत्र लिखते है तो सबसे पहले लंघन के बारे में लिखते है |
बुखार क्यों होता है ?
- जब वात , पित्त या कफ किसी भी दोष के कारण आपकी अग्नि मंद हो जाती है |
- जिससे आपका system बिगड़ जाता है और बुखार आ जाता है | इसलिए जब आपको बुखार आने से पहले या बुखार आने पर आपकी भूख बहुत कम हो जाती है |
- जानवर को भी बुखार होता है तो वो भी खाना पीना बंद कर देते है |
उपवास के लाभ
- आम दोष का पाचन ( मतलब जो भी बिना पचे पदार्थ होते है उनका पाचन शुरू हो जाता है ) जब आपके शरीर में कोई संक्रमण आया है तो आपका शरीर तापमान बढ़ा देता है और जो भी विषाणु , जीवाणु , वायरस होते है उनको मारने का काम करता है | जब शरीर विषाणु , जीवाणु , वायरस से लड़ रहा है तो उस समय भोजन नहीं करना ,अगर आप भोजन कर लेंगे तो में शरीर विषाणु , जीवाणु , वायरस तो रहेंगे ही और खाया हुआ भोजन नहीं पचेगा क्योंकि अग्नि मंद है और शरीर को विषाणु , जीवाणु , वायरस से लड़ने का काम रोकना पड़ेगा और आपकी बीमारी और बढ़ जाएगी |
- जठर अग्नि बढ़ जाएगी , शरीर में हल्का पन लगेगा , भूख प्यास लगेगी | भोजन के प्रति रूचि लगेगी और शरीर की ओज धातु ( immunity ) भी बढ़ जाएगी |
- जब तक आपको खुलके भूख ना लगे तो ख़ुल्के उपवास करना चाहिए |
कब तक उपवास करें ?
- अगर आपको लगे की आपको उपवास की वजह से कमजोरी आ रही है तो कुछ खाना चाहिए ,आयुर्वेद के अनुसार बल का क्षय नहीं होना चाहिए जैसे दाल का पानी पी लो ,
उपचार
- नागरमोथा और परपड़ , दोनों को 10 -10 ग्राम लेकर 2 लीटर पानी में उबाल लो और जब आधा हो जाये तो उसे पी लो | यह आपका बुखार हटाएगा और भूख भी बढ़ाएगा |
कब उपवास न करें |
क्षय के कारण -अगर आपको कोई चोट लगी है ,या कमजोरी के कारण बुखार आया है तो उपवास नहीं करना |
वायु के कारण -अगर आपको वायु के कारण बुखार आया है जैसे bike से घूम रहे थे और आपको बुखार हो गया या शरीर में वायु लगने से बुखार हो गया तो आपको उपवास नहीं करना तो कुछ कड़वा खाएं और मिश्री का पानी पी सकते है |
डर के कारण - आप कहीं जा रहे थे और आपको डर लग गया जिसके कारण बुखार आ गया यो उपवास न करें और हल्का भोजन खाएं जैसे मूंग चावल की खिचड़ी |
काम सोच के कारण
दुखी होने के कारण
बहुत ज्यादा श्रम के कारण
1 -3 दिन तक उपवास
Comments
Post a Comment