BLACK HAIRY TONGUE
इस बिमारी में जीभ के ऊपर उपस्थित पैपिला सामान्य तौर पर पुरानी मरी हुई कोशिकाओं को नष्ट नहीं करते और यह पैपिला आकार में बढ़ कर जीभ को खुरदरी और कांटेदार बना देते हैं ।इन जगहों पर मरी हुई कोशिकाओं के एकत्र होने के कारण जीवाणु (bacteria/fungus) संक्रमण हो जाता है और जीभ का रंग काला हो जाता है ।जीभ मोटी परतदार और खुरदरी दिखाई देने लगती है ।
१- अपर्याप्त मुख शोधन
२- मुख शुष्कता (लार का पर्याप्त न बनना)
३- तम्बाकू का नियमित सेवन
४- ऐसे mouthwashes का नियमित उपयोग जिनमें Peroxide जैसे विषैले chemicals मौजूद होते हैं ।
५- अधिक मात्रा में चाय,काफ़ी या मद्यपान
६- खाने में केवल द्रव्य (liquid )का सेवन जिसके कारण जीभ के ऊपर की सतह से मरी हुई कोशिकाएँ दूर नहीं हो पाती हैं ।
सामान्यतः यह painless problem होती है और बहुत हानिकारक नहीं होती,सिवाय मुख से दुर्गंध आने या स्वाद में परिवर्तन के ।
परंतु अगर रोगी कई साल से पीड़ित है तो रोग के कुछ और कारण भी हो सकते हैं अतः जीभ की Biopsy कराना इसमें नितांत आवश्यक है ।यदि Biopsy normal आती है तो मरीज़ को कोई ख़तरा नहीं है और उसे oral hygiene ठीक रखने के उपायों पर विमर्श देना चाहिए ।आयुर्वेद में मुख शुद्धि के लिए बहुत सी औषधियाँ हैं जिनका प्रयोग लाभकारी हो सकता है ।
Comments
Post a Comment