पथरी(Stones) Beer 🍺 पियो Beer:क्या है पथरी का सही इलाज?

 क्या बियर पीने से तो किडनी जो स्टोन है वो निकल जाता है तो आपको भी ऐसी एडवाइज सुनने को मिली होगी या आपने भी किसी ने किसी को ही एडवाइस जरूर दी होगी| क्या जब पथरी हुई है तो बियर पियो बीयर से वह पथरी निकल जाएगी | आज जानेंगे  क्या सच में अगर आपको किडनी स्टोन (पथरी) हो जाए तो उसमें बियर पीने से फायदा होता है क्या ? ओर अगर होता भी है और नहीं होता तो उसके बदले क्या आयुर्वेद में अल्टरनेटिव  मेडिसिंस बोली है?

 नमस्कार आज हम बात करेंगे पथरी और बियर के बारे में | जी हां आप में से ऐसे लोग जो पथरी से परेशान है, मतलब आपको आपने देखा होगा कि आपको यूरिन में जलन हो रहा था दर्द हो रहा था या पेट के पीछे की तरफ से थोड़ा सा एक दर्द शुरू होकर आगे की तरफ आता था|  उधर से आप परेशान थे आप डॉक्टर के पास गए, डॉक्टर ने बोलै  सोनोग्राफी कर लो, पता चला कि आपको पथरी हुई है या किडनी स्टोन हुआ है| 

 तो यह चीज हुई है क्या ? तो आपको एक सलाह सुनने को मिलेगी की ओके तो बियर पीना चालू कर दे, 

आज हम बात कर रहे हैं पथरी के बारे में खास करके आप में से ऐसे लोग जिनका रिनल स्टोन किडनी स्टोन की समस्या से परेशान है और सोनोग्राफी में वह स्टोन आया है और आपको यह एडवाइस दी गई है कि बीयर पीना चालू करो आपने कभी दारू पी नहीं है ,आप सोच रहे है की पीना चालू करूँ या न करूँ इसकी आदत तो नहीं लग जाएगी तो सबसे पहले जान लेते की बियर बनती कैसे हैं तो यह जो बियर होती है वह Barley  से बनती है Barleyअर्थात जौ, जो हम जिसको हम बोलचाल की भाषा में जौ  बोलते हैं उसी जौ  को सड़ा कर या फरमेंट  करके सात अलग-अलग प्रक्रिया के द्वारा  बियर  बनकर तैयार होता है उसके बारे में आयुर्वेद का क्या कहना है वह जानते हैं क्योंकि पहले के जमाने में भी मध्  या  जो अल्कोहल होता है वह बनता था तो हर अलग-अलग प्रकार के मध्  अल्कोहल की अलग-अलग प्रॉपर्टीज बोली गई है तो जो बार्ली  या फिर जौ  को सड़ाकर  जो अल्कोहल बनती है या जिसको आम  बोलचाल की भाषा में हम बियर बोलते हैं उसे बियर की क्या प्रॉपर्टी आयुर्वेद में बोली गई है वह जानते हैं


विष्टम्भिनी यवसुरा गुर्वी रुक्षा त्रिदोषला 

 गुर्वी रुक्षा त्रिदोषला  ऐसे करके शब्द आया है की पहली बात तो यह विष्टम्भि  है मतलब कब्ज करने का काम करती है| रुक्ष है ड्राई है नेचर में | बहुत भारी है नेचर में और तीन के तीनों दोषों को बिगड़ने का काम करती है जो भी जब जौ को सड़ा  के दारू बनती है तो आयुर्वेद के अनुसार तो इसका कहीं भी कुछ फायदा किडनी स्टोन में नहीं मिलेगा | 

अब जानते हैं मॉडर्न साइंस क्या कहता है 

 अगर आप उसे लंबे समय तक बियर  पी रहे हैं ,इसलिए की ठीक है किडनी स्टोन निकल जाएगा, इसका एक फायदा तो है इससे  यूरिन की मात्रा, पेशाब की मात्रा बढ़ जाएगी परन्तु  वह मात्रा बढ़ाने के कुछ नुकसान भी है जैसे कि पहले नुकसान आपको यह होगा कि जो बियर है वह बॉडी में डिहाइड्रेशन पैदा करती है आप बोलोगे डिहाइड्रेशन कितना ज्यादा लिक्विड पी रहे हैं, यूरिन भी बढ़ रहा है, डिहाइड्रेशन कैसे होगा ? जी हां अगर आप लंबे समय तक बियर का उसे करते हैं तो वह बॉडी में डिहाइड्रेशन करने का काम करती है| 

 दूसरी दिक्कत है यह लीवर को भी प्रभावित करती है तो आप किडनी के स्टोन को ठीक करना चाहते हैं परन्तु  आपके  लिवर  पर तकलीफ करेगी|  जिनका पहले से  वजन बढ़ा हुआ है, फैटी लीवर की तकलीफ है या लिवर  के जो पैरामीटर  बिगड़े हुए हैं, ऐसे में अगर आपको पथरी हुई है और आप बीयर पी रहे हैं कि ठीक है यह बीयर पीने से स्टोन निकल जाएगा, तो आप उल्टा कर रहे हैं आपका स्टोन निकले या न निकले परन्तु आपका लिवर  जरूर डैमेज हो जाएगा 

एक ओर दिक्कत  है यूरिक एसिड बढ़ा देती है अब यूरिक एसिड बढ़ जाएगा तो आप देखेंगे कि जो स्टोन बनता है उसके बहुत सारे ingredients होते हैं यूरिक एसिड क्रिस्टल और ऑक्सलेट जो होते हैं वह सभी किडनी स्टोन बनने का एक कारण होता है तो आपकी बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ेगा तो बॉडी में Pain  बढ़ने लग जाएगा और   वह स्टोन को बढ़ाने का भी काम कर सकता है|  तो बियर पीने से किडनी स्टोन निकलता है ऐसी कोई भी साइंस में प्रूफ नहीं है बल्कि आपकी तकलीफ ज्यादा बढ़ा देता है उल्टा आपको अगर दर्द ज्यादा हो रहा और ऐसे में आप बीयर पीयेंगे  तो हो सकता obstruction होने के कारण आपकी किडनी पर और कई गुना ज्यादा लोड है बियर कहां तक मदद कर सकती है तो जो 3-5 mm  वाले जो छोटे स्टोन होता है उसमें कोई भी यूरिन बढ़ाने वाली दवा लेंगे तो उसे आराम मिलता है परन्तु केवल किडनी स्टोन ठीक करने के लिए आप अगर आप बीयर पी रहे हैं तो वह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, आयुर्वेद भी बोलता है अच्छा नहीं है मॉडर्न साइंस भी बोलता है अच्छा है नहीं| 

 जौ  है इससे एक कमाल की दवा आयुर्वेद में बनती है जिससे यवक्षार बोलते हैं जी हां अब यवक्षार की अगर आप आयुर्वेदिक प्रॉपर्टीज देखेंगे तो उसके बारे में ऐसे कहा गया है


आमशूला श्मरी कृच्छ विषदोष हर :सर :


 आमशूल मतलब जो भी आपके शरीर में आम है या किडनी स्टोन है अश्मरी जो हुई है अब संस्कृत में जो स्टोन होता है उसे अश्मरी कहा जाता है तो किडनी में हुई तो मूत्र अश्मरी, गॉलब्लैडर में हुई तो पित अश्मरी तो यह जो यह उपचार है वह अश्मरी को खत्म करने का काम करता है और सर मतलब  पेट साफ करने का काम करता है जबकि बियर क्या करती है वह कब्ज करती है जबकि यह क्या है पेट साफ करता है पेन काम करने का काम करता है और जो स्टोन हुआ है उसको भेदन फोड़ फोड़ के निकलने का काम करता है तो इसी बार्ली से बनने वाला यह प्रोडक्ट कई गुना ज्यादा फायदेमंद रहेगा बजाय की केवल बियर पीने के 

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपके घर पर कोई भी सुई  होगी या फिर पिन होगी, उसकी जो नोक  होती है या ये  समझो आपने  5 ग्राम ले लिया तो उसकी नोक को केवल उसमें डूबा के दो बार उससे पाउडर में जितना दवा आएगा, बस उतनी ही कम मात्रा में लेना चाहिए थोड़ी और बड़ी मात्रा में ले सकते हैं पर यह उपचार क्योंकि क्षार  है गर्म  है जिन लोगों को पित्त है छाले हैं गर्मी है, हिट निकलती है, ब्लड रिलेटेड बीमारी होती है ऐसे लोगों को तकलीफ हो सकती है तो अच्छा होगा आप किसी  आयुर्वेदिक के डॉक्टर के निरिक्षण  मैं ले  या खुद से ले रहे हैं तो जो जितनी  मात्र बोली है उतनी मात्रा में ले सकते हैं दो से तीन महीने किडनी स्टोन निकालने में मदद करेगा 


एक औषधि है और उसका नाम है कुलथ  जिसको जिसको की हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है कोई भी जो किराने की दुकान है वहां पर आपको मिल जाएगी अब इस हॉर्स ग्राम या फिर कुलथ  का अगर आप श्लोक देखेंगे तो उसके बारे में ऐसे कहा गया है हंति हिक्का अश्मरि,   ऐसे करके शब्द आया है अर्थात यह जो कुलथ  की दाल होती है गर्म होती है वात और कफ को कम करती है भेदन यानि  फोड़ने का काम करती है और खास करके जो अश्मरिहुई है, जो स्टोन हुआ है आपके शरीर में उसको यह फोड़ फोड़  के निकलने का काम करता है तो बियर जैसा अल्कोहलिक चीज लेने से अच्छा आप यह क्यों नहीं इस्तेमाल  करते, एकदम आराम से आपको कहीं भी मिल जाएगा 20 से ₹50 का मिल जाएगा तो क्या करें , 20 ग्राम कुलथ 1 लीटर पानी में रात में भिगो दो, सुबह उबालकर  हाफ कर लो और जब भी प्यास लगे तो इसको सिप सिप  करके यह पानी पियो ,अच्छे से यह भेदन  में आपकी मदद करेगा 

अगर आपको यूरिन की मात्रा ही बढ़ाना  चाहते हो तो एक बहुत ही कमाल की दवा है गोक्षुर, गोक्षुरा जिसको गोखरू भी बोलते हैं बड़ा गोखरू, छोटा गोखरू जो आपको मिल जाए , यह मूत्रल  है अर्थात यूरिन को अच्छे से निकालने का काम करता है और आप वृशय  भी है, आपका शुक्र धातु को बढ़ाता है, रसायन है पौषण करता है इतने सारे फायदे हैं और भी ऐसे आयुर्वेद में बहुत सारी दवाइयां है गोक्षरु गूगल , चंद्रप्रभा वटी है और कई सारी मेडिसिन से जैसे वह वरुणादि क्वाथ ,वरुणादि घृत आदि आते हैं|  

बहुत सारे तरह के स्टोन हॉट है  आयुर्वेद में अलग-अलग तरह के  स्टोन है वह अलग-अलग कैटेगरी में बोला है वात  वाला स्टोन, पित्त वाला स्टोन, कफ  वाला स्टोन, तो हम आयुर्वेद में वह कंडीशन देखकर ज ट्रीटमेंट देना प्रेफर करना पसंद करते हैं | 




Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods