*Anal Fistula भगंदर ( अति पीढ़ादायक रोग )*
भगंदर गुदा क्षेत्र का एक रोग है जिसमें रोगी के गुदा द्वार के करीब फोड़ा या फुंसी निकल आती है, ये फुंसी पाइप की तरह मार्ग बनाती है और मलाशय तक जाती है।
वही अगर आपने भगंदर को भी नजरअंदाज कर दिया तो ये कैंसर ( रिक्टम कैंसर ) तक का रूप ले लेता है। भगंदर रोग जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।
प्राचीन शल्य चिकित्सा ने भगंदर को उन 8 रोगों में शामिल किया है जो बहुत मुश्किल से ठीक होते है, इन रोगों को अष्ट महागद कहा जाता है।
भगंदर नाड़ी रोग है और इस रोग को आधुनिक युग की जीवनशैली की देन माना जाता है और सोचने वाली बात ये है कि इसकी जानकारी होते हुए भी कोई अपनी जीवनशैली बदलना ही नहीं चाहता।
इस रोग में गुदा के पास दाने निकल जाते है, फिर वे फुट जाते है। अगर भगंदर रोग अपने घातक रूप में आ जाए तो वे हड्डियों में भी सुराख कर देता है, जिसके बाद उसमें से पीव निकलने लगती है और फिर रोगी के लिए मुशकिलें खड़ी हो जाती है ।
कई रोगियो के पखाना बैठते समय पस की पिचकारियाँ निकलती है । दर्द बना रहता है । उठना बैठना अति मुशकिल हो जाता है । असह दर्द से रोगी का जीना मुशकिल हो जाता है । सही इलाज न मिलने पर रोगी का जीवन खतरे में पढ़ जाता है ।
मैं आपको यहाँ अपनी अनुभूत आयुर्वेदिक चिकित्सा बता रहा हुँ , जिससे आज तक सैकड़ों रोगी ठीक हुए । निम्नलिखित नुस्खें से रोग दुबारा नही होता ।
*भगंदर नाशक मेरी अनुभूत आयुर्वेदिक चिकित्सा*
~~~नुस्खा इस प्रकार है~~~
★भगंदर हर योग★
रस माणिक - 3ग्राम
कचनार गुगल - 30ग्राम
पुनर्नवादि मंडूर- 15ग्राम
सप्तविशती गुगल- 30ग्राम
प्रवाल पिष्टी - 12ग्राम
व्याधिहरण रसायन-6ग्राम
स्वर्णमाक्षिक भस्म-6ग्राम
स्वर्ण भस्म 300मि.ग्रा
विक्रांत भस्म -3 ग्राम
मोती पिष्टी -6 ग्राम
रस कपूर - 6ग्राम
*बनाने का तरीका*
१. सबसे पहले रस माणिक को न घिसने वाले खरल में डालकर इतना रगडें कि चमक रहत होकर मैदा जैसे बारीक हो जाएं । फिर निकाल कर अलग रख लें ।
२.रस कपूर को अच्छी तरह कसकर घुटाई करके बारीक कर लें । इसे निकाल कर अलग रख लें।
३. फिप व्याधिहरण रसायन को अच्छी तरह खरल करके बारीक कर लें । इसे भी निकाल कर अलग कर लें ।
४. फिर कचनार गुग्गुल, सप्तविशती गुग्गुल बारीक कर लें , इसे आप Grinder में भी Grind कर सकते है । थोड़ा - थोड़ा रूककर Grind करें ताकि Jug गर्म न हो। फिर जब पूरी तरह मैंदे की तरह बारीक हो जाएं तो इसमें
( १. रस माणिक, २.रस कपूर , व्याधिहरण रसायन मिला दें । ) स्वर्ण भस्म, प्रवाल पिष्टी, स्वर्णमाक्षिक भस्म मिला दें ।
५.जब सभी दवाएं एकजान हो जाएं तो इसकी आप 90पुड़िया बना लें ।
किसी साफ हवाबंद डिब्बे में संभालकर रख लें।
*खाने का तरीका*
सुबह-दोपहर-शाम खाने के आधे घंटे बाद , 1-1-1पुड़िया शहद से चाटकर ,
साथ में चोबचिन्यादि चूर्ण 3ग्राम , दो गोलियां आरोग्यवर्धिनी वटी लें।
कब्ज़ होने पर
रात को त्रिफला चूर्ण 1चम्मच या एरण्ड तैल 20ml गर्म जल से लें । हफ्ते में दो बार
*लगाने के लिए*
सुबह-शाम नीम के पत्तों के उबालें हुए पानी से गुदा को धोकर “जात्यादि तैल” 100ml + नीम का तैल 50mk को मिलाकर बना मिश्रण से रूई को गीला करके गुदा में प्रविष्ट करें । रूई पर धागा लपेट लें । प्रविष्ट करते समय थोड़ा धागा बाहर रखें ताकि रूई को आसानी से निकाला जा सके । सुबह वाला शाम को निकाल दें , शाम वाला सुबह को ।
*परहेज*
मेदा,बेसन,गुड़,तैल,खटाई,मिठाई,आचार,चाय,काफी,मीट,अंडा,शराब,बासी भोजन। हल्का सुपाचय भोजन ही लें ।
Comments
Post a Comment