हार्ट ब्लॉकेज से बचाती हैं ये 6 चीजें
आजकल लाइफ बहुत बिजी हो गई है। काम के दवाब में कई बार हम अपनी सेहत पर ध्यान ही नही दे पाते। जिससे बाद में छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी बन जाती हैं। कई बार तनाव से,गलत खान-पान, सैर या व्यायाम न करने से भी सेहत पर बूरा असर पड़ता हैं। बॉडी में ए एम ए (टॉक्सिन) इकट्ठा हो जाता है और हार्ट ब्लोकेज का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो इस समस्या के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी इस परेशानी की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं।
दालचीनी में ओक्सिडाइजिंग तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट ब्लोकेज के लिए एक बढ़िया औषधि है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करती है। सांस की तकलीफ दूर करने में भी सहायक है।
2.लौकी का जूस
लौकी का ताजा जूस पीने से लाभ मिलता है और सुबह की सैर करना सबसे अच्छा उपाय है।
3.अलसी
इसके बीज (फ्लक्स सीड्स) में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अधिकता होती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
4.लहसुन
लहसुन में विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का गुण होता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
5.इलायची
यह स्वाद और सुगंध में तो सबसे अच्छी होती है लेकिन दिल के रोगों में भी लाभकारी हैं। आयुर्वेद में इसे दिल के इलाज में काम आने वाली औषधि बताया गया है।
6.अश्वगंधा
यह दिल की बीमारियों के इलाज में कारगर है। इस औषधि में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इन्फ़्लामेट्री, एंटी-ट्यूमर, हेमोपोइथिक और रिजुवनेशन के गुण मौजूद होते हैं। यह तनाव को दूर करने में मददगार है। इससे दिल की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
Comments
Post a Comment