सोरायसिस

 ( चर्म रोग नाशक अन्य प्रयोग )

रक्तचर्मदोषहर कैप्सूल :--------
नीम तैल की 10-10 बुदें और त्रिफला चूर्ण । एक ग्राम के खाली कैप्सूल में भरकर। सुबह -शाम 1-1 कैप्सूल पानी के साथ सेवन करें ।
चोपचिन्यादि चूर्ण :------
इस चूर्ण को, 3 ग्राम सेवन कराने के बाद, महामजिष्ठादि क्वाथ 15 से 10 मिली लीटर, समान मात्रा में पानी मिलाकर, सेवन कराएं।
व्याधिहरण रसायन :------
यह रसायन 125 मिली ग्राम, रसमाणिक्य 125 मिली ग्राम तथा पंचातिक्तघृत गुग्गुल 6 ग्राम को एक साथ खरल करके मिला दें। इसकी एक मात्रा दूध या ताजा जल से, प्रातः और सांय सेवन करें ।
महामजिष्ठाद्यारिष्ट :-------
यह अरिष्ठ 12. 5 मिली लीटर तथा सारिवाद्यारिष्ट 12. 5 मिली ग्राम और पाने 25 मिली लीटर । इन सभी को मिलाकर, भोजन के बाद, दोनों समय सेवन कराएं।
मदयन्यादि चूर्ण :-------
छाया में सुखाएं, मेंहदी के बीज या पत्तों का महीन चूर्ण 120 ग्राम और भृंगराज के पत्तों का स्वरस में , शुद्ध किया गंधक 60 ग्राम आपस में मिला दें। फिर उसे 3 घंटे तक अच्छी प्रकार खरल करें । यह चूर्ण, दिन में तीन बार, 1 से 2 ग्राम तक दो या तीन बार पानी के साथ सेवन कराऐं।
पंचतिक्तघृत गुग्गुल :------
पंचतिक्तघृत गुग्गुल ' आयुर्वेदसार संग्रह ' में वर्णित चर्म रोगों की प्रमुख शास्त्रीय औषध है । इसका प्रयोग अन्य औषधीयों के साथ मिलाकर सेवन करने से, शीघ्र ही विभिन्न चर्म रोगों से मुक्ति पायी जा सकती है ।

Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods