बालों को झड़ने से रोकने का उपाय है
बालों को झड़ने से रोकने का उपाय है : (कृपया जो आपको आसानी से उपलब्ध हो उन्हें अपनाएं) कोई एक
पहली सामग्री –
*विधि*
एक बर्तन में नारियल का तेल डाल दें। अब उसमे 4-5 आंवला डालें। और उन्हें उबलने के लिए रख दें।
जब तक तेल काला न पड़ जाए तब तक उसे उबलने दें।
जब तेल काला पड़ जाये उसके बाद बर्तन को अलग ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद अब उस तेल से अपने जड़ों में मसाज करें।
इसे लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर हमेशा की तरह बालों को शैम्पू से धो लें।
*दूसरी सामग्री*
4-5 आंवला लें।
नींबू का जूस।
*विधि*
सबसे पहले आंवला का जूस निकालने के लिए 4-5 आंवलों को क्रश कर लें।
ताज़े नींबू के जूस में अब 2 चम्मच आंवले का जूस या आंवले का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाएं।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं और लगाने के बाद इस मिश्रण के सूखने का इंतज़ार करें।
सूखने के बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को धोएं।
*तीसरी सामग्री*
4-5 आंवला लें।
नारियल का तेल।
*विधि*
बराबर मात्रा में नारियल के तेल और 4-5 आंवला को मिलाएं।
अब उसमे नींबू के जूस की कुछ बूँदें मिलाएं।
हफ्ते में एक बार इस मिश्रण को जड़ों में ज़रूर लगाएं।
अब इस मिश्रण को पानी से धो लें।
*आंवला का इस्तेमाल कब करें*
इन तीनों प्रक्रियाओं को हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवला के फायदे
आंवला विटामिन सी से समृद्ध है। ये पोषक तत्व बालों को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही बालों में चमक भी लाता है।
विटामीन सी लोहे को अवशोषित करने में मदद करता है जिससे कि आपके बालों की जड़ें मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। आंवला उम्र से पहले होने वाले सफ़ेद बालों को उगने से रोकता है। नियमित रूप से आंवला खाने से बालों में आपके चमक आती है साथ ही बालों को झड़ने से रोकने में मदद होती है।
*बालों के झड़ने से रोकने में लाभदायक होता है हिना*(मेहंदी)
बालों के झड़ने से रोकने में लाभदायक होता है हिना(मेहंदी)
खासकर भारत में प्राचीन काल से ही हिना को प्राकृतिक बालों को कलर करने के लिए और कंडीशनर के रूप में प्रयोग किया जाता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए भी हिना का उपयोग किया जाता है। इसकी प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए आप हिना को सरसों के तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते है
*विधि*
250 मिलीलीटर सरसों का तेल लें।
अब धुले हुए हिना के पत्तों को उसमे मिलाएं।
इस मिश्रण को उबालने के लिए रख दें। तब तक उबालें जब तक पत्तियां जलने न लगे।
फिर मिश्रण को मलमल के कपडे के साथ छाने।
छाने हुए मिश्रण को किसी बोतल में बंद करके रख लें।
अब इस मिश्रण से आप रोज़ अपनी जड़ों में लगाकर मालिश करें।
इसके अलावा आप 1 कप हिना के पाउडर को आधा कप दही के साथ मिला लें।
इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और सूखने तक का इंतज़ार करें।
अब मिश्रण को ठंडे पानी से धो लें।
फिर शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
*करी पत्तियां रोकती हैं बालों के गिरने से*
करी पत्ते को बालों के टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
*विधि*
अपने बालों के लिए जो भी तेल आप इस्तेमाल करते हैं उसमे करी पत्ता डालें और उसे उबलने के लिए रख दें।
तब तक उबालें जब तक पत्ते ब्राउन न हो जाएँ।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएंऔर
कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए अपनी जड़ों में इस मिश्रण से मालिश करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए इस मिश्रण का उपयोग हफ्ते में दो बार ज़रूर करें।
*बालों को झड़ने से रोकने में हैं फायदेमंद जैतून का तेल, शहद और दालचीनी*
*सामग्री*
शहद।
जैतून का तेल।
दालचीनी। (और पढ़ें - दालचीनी के फायदे और नुकसान)
*विधि*
शहद, जैतून का तेल और दालचीनी का एक पैक तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
एक घंटे के लिए इस मिश्रण को बालों में ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
*जैतून का तेल, शहद और दालचीनी का इस्तेमाल कब करें*
अच्छा परिणाम पाने के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाएं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए ये उपचार बहुत ही फायदेमंद है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए जैतून का तेल, शहद और दालचीनी के फायदे -
ये हेयर पैक आपके बालों को नमी पहुंचाता है और जड़ों के विकास में वृद्धि करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
*गिरते बालों का घरेलू उपाय है प्याज का जूस*
पहली सामग्री –
1 प्याज।
एक रूई का बंडल।
*विधि*
प्याज को कस लें और फिर उसका जूस एक बर्तन में निकालकर रख लें।
जूस में रूई को डुबोएं और इसे सीधे अपने सिर पर लगाएं। कोशिश करें कि आप जड़ों से बालों की छोर तक इसे लगाएं।
लगभग 30 मिनट के लिए इसे बालों में ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप अपने बालों को पानी से धो लीजिये।
बालों को पानी से धोने के बाद शैम्पू से धोये।
*दूसरी सामग्री*
1 प्याज।
2 चम्मच शहद। (और पढ़ें - शहद के फायदे और नुकसान)
गुलाब जल। (और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे त्वचा और बालों के लिए)
*विधि*
सबसे पहले प्याज का जूस निकालें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच शहद जोड़ें।
प्याज की गंध के लिए आप गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 40 से 50 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
फिर अपने बालों को पानी से धो लें।
*तीसरी सामग्री*
1 प्याज।
नारियल का तेल।
*विधि*
सबसे पहले लहसुन को पीस कर उसे पानी में उबालें
अब उसमे कुछ बूँदें नारियल के तेल की डालें।
जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तो फिर इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
40 से 50 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।
प्याज के जूस का इस्तेमाल कब करें -
आप इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाएं
बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज के जूस के फायदे -
प्याज में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जिससे बालों की बैक्टीरिया सम्बन्धी समस्या को खत्म करने में मदद मिलती है। इसमें सल्फर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जिससे रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। बालो के रोम के उपचार के लिए भी सल्फर को जाना जाता है
*सावधानी*
अपने बालों में प्याज का जूस लगाते समय सावधानियां बरतें। अगर आपकी आँखों में प्याज का जूस चला जाता है तो आँखों को ठंडे पानी से धोएं। हालांकि आपकी आंखों के लिए प्याज का जूस हानिकारक नहीं है। प्याज का जूस जलन और अत्यधिक असुविधा पैदा कर सकता है।
*गिरते बालों की रोकथाम के लिए लगाएं गुड़हल का फूल*
*सामग्री*
10 गुड़हल के फूल। (और पढ़ें - गुड़हल के फायदे)
2 कप नारियल तेल।
*पहली विधि*
एक पैन में नारियल का तेल लें और उसमे गुड़हल के फूल डालकर उबलने के लिए रख दें।
जब फूल ब्राउन हो जाएँ तो मिश्रण को छान लें और तेल को इकट्ठा कर लें।
रोज़ रात इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं।
सुबह उठकर बालों को धो लें।
*दूसरी विधि*
सबसे पहले गुड़हल के फूलों को पीस लें और उन्हें नारियल के तेल या तिल के तेल में डाल दें।
एक अच्छा पेस्ट तैयार होने के बाद इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
कुछ घंटों तक इसे ऐसे ही रहने दें।
फिर अपने बालों को धो लें।
गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कब करें -
आप इस उपचार का प्रयोग हफ्ते में दो या तीन बार ज़रूर करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए गुड़हल के फूल के फायदे -
गुड़हल में विटामिन सी, फॉस्फोरस और राइबोफ्लेविन जैसे ज़रूरतमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गुड़हल का फूल परिसंचरण को बढ़ाता है जिससे बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।
नारियल का दूध है बालों के झड़ने का इलाज
*सामग्री*
1 कप नारियलका दूध
*विधि*
आप नारियल का दूध घर में भी बना सकते हैं। नारियल को या तो कस लें या पीस लें और उसे दूध के साथ मिला दें।
अब हेयर डाई ब्रश से नारियल के दूध को जड़ों में लगाएं।
अब अपने सिर को तौलिये से ढक लें और लगभग 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।
20 मिनट के बाद तौलिया को हटा दें और अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
पानी से धोने के बाद बालो को शैम्पू से धोएं।
*नारियल के दूध का इस्तेमाल कब करें*
आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार ज़रूर करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल के दूध के फायदे -
नारियल का दूध विटामिन ई और वसा से समृद्ध है जो आपके बालों को नमी देता है साथ ही स्वस्थ भी रखता है। दूध पोटेशियम से समृद्ध होता है और इसमें अन्य महत्वपूर्ण घटक भी पाए जाते है जो बालों को बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। नारियल का दूध प्रोटीन, वसा और खनिजों जैसे पोटेशियम से समृद्ध होता है। इस प्रकार, नारियल के दूध से आप अपने बालों को धोकर झड़ने से बचा सकते हैं। नारियल के तेल में भी इसी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे जड़ें आपकी मजबूत होती हैं और दो मुहें बाल भी नहीं होते। इस तेल के साथ नियमित रूप से अपने बालों में मसाज करने से बाल झड़ते नहीं हैं। आप नारियल को कस लें और दूध के साथ कसे नारियल को मिला लें साथ ही इसमें थोड़ा पानी भी डालें। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं।
*बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलो वेरा है लाभदायक*
*सामग्री*
एलो वेरा पौधे के पत्ते (या डंठल भी)।
विधि -
एलो वेरा बालों को बढ़ाने के लिए एक पारंपरिक तरीका है
एलो वेरा के पाते या डंठल में से गूदे को निकालें और अपने बालों को गूदे से रगड़ें।
गूदे को लगाने के बाद अपनी जड़ों में मसाज करें।
इसे लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें,फिर ठंडे पानी से बालों को धोएं।
कोशिश करें कि गूदे को लगाने से पहले आपके बाल धुले हुए हों।
*एलोवेरा का इस्तेमाल कब करें*
इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार दोहराएं। सुबह अपने बालों में एलो वेरा के गूदे को लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलो वेरा के फायदे –
जड़ों और बालों के PH स्तर को संतुलित रखने में एलो वेरा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह जड़ों के अंदर तक जाकर बालों को झड़ने से रोकता है।
*सावधानी*
एलो वेरा को तोड़ने के बाद निकलने वाले पीले रंग के पदार्थ में विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। अगर आप उसे अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो पीला पदार्थ आपकी त्वचा पर खुजली पैदा कर सकता है। एलो वेरा के गूदे को निकालने से पहले आप पौधे को उबाल लें जिससे सभी विषाक्त पदार्थ खत्म हो जाएँ।
*झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल* -
*सामग्री*
10 - 12 सूखे नीम के पत्ते।
और एक पानी का बर्तन।
*विधि*
सबसे पहले एक पैन या बर्तन लें उसमें 3 कप पानी डालें। अब 10-12 सूखे नीम के पत्तों को पानी में डालें।
नीम के पत्तों को पानी में उबलने दें। जब तक कि पानी का स्तर आधा नहीं हो जाता तब तक।
पानी का स्तर आधा होने के बाद मिश्रण को ठंडा करने के लिए बर्तन को अलग रख दें।
अब इस मिश्रण से अपने बालों को धोये।
*नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कब करें*
इस उपाए को आप हर बार बाल धोने के बाद इस्तेमाल करें। इसक
*गिरते बालों को रोकने के लिए मेथी के बीज हैं गुणकारी* -
*पहली सामग्री*
2 बड़े चम्मच मेथी।
4 चम्मच दही।
*विधि*
रातभर के लिए मेथी के बीज के दो बड़े चम्मच भिगोकर रख दें।
सुबह में बीज को निकलकर इनका पेस्ट तैयार कर लें।
मिक्सचर में मेथी के बीज को पीसते हुए थोड़ा सा पानी डाल लें जिससे पेस्ट ठोस नहीं बनेगा।
अब चार चम्मच दही मेथी के बीज के मिश्रण में मिलाएं।
इस मिश्रण को अपने बालो और जड़ों में लगाएं।
आधे घंटे के लिए इस मिश्रण को ऐसे ही बालों में लगा हुआ छोड़ दें।
आधे घंटे के बाद बालों को पानी से धो लें।
*दूसरी सामग्र*
1 कप मेथी के बीज
*विधि*
रातभर के लिए मेथी के बीज को भिगोकर रख दें।
सुबह में बीज को निकल लें और मिक्स कर लें। कोशिश करें कि आपका पेस्ट गाढा नहीं होना चाहिए।
अब इस मिश्रण को जड़ों और बालों की छोर तक लगाएं।
अब एक तौलिये से अपने बालों को ढक लें।
इसे लगभग 40 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
फिर ठंडे पानी से अपने बालों को धोएं।
*तीसरी सामग्री*
2 बड़े चम्मच मेथी।
1/2 कप नारियल का तेल।
*विधि*
एक पैन में नारियल का तेल लें अब उसमे मेथी को फ्राई करें।
मेथी ब्राउन होने के बाद पैन को अलग ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद मिश्रण को छान लें।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं और धीरे धीरे मसाज करें।
मिश्रण को एक घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दें।
एक घंटे के बाद बालों को धो लें।
*मेथी के बीज का इस्तेमाल कब करें*
आप इस मिश्रण को महीने में एक या दो बार लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेथी के बीज के फायदे –
मेथी के बीज बालों के विकास में वृद्धि करते हैं और बालों के रोम के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं। मेथी के बीज बालों को चमकदार, मजबूत और लंबा बनाते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।
*बालों के झड़ने की दवा है मुलेठी*-
*सामग्री*
एक बढ़ा चम्मच मुलेठी
एक कप दूध।
एक चम्मच केसर लें।
*विधि*
दूध में मुलेठी और केसर बराबर मात्रा में मिलाएं।
सोने से पहले इस मिश्रण को रूई से अपने जड़ों में लगाएं।
रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें।
सुबह में अपने बालों को धो लें।
*मुलेठी का इस्तेमाल कब करें* –
इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए मुलेठी के फायदे –
मुलेठी बालों में लगाने से रूसी नहीं होती और जड़ें मजबूत रहती हैं। यह जड़ों को स्वस्थ रखता है और बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है
*गिरते बालों की समस्या का समाधान है चुकन्दर के पत्ते*
*सामग्यी*
कुछ चुकंदर की पत्ति
1 चम्मच हिना।
*विधि*
एक पैन में पानी लें और उसमे चुकंदर की पत्तियां डालें और पानी को तब तक उबालते रहें जब तक वो आधा न हो जाये।
अब पानी में से चुकंदर की पत्तियों को निकालने के बाद मिक्सी में इसे डाल लें और 1 चम्मच उसमें हिना डालकर मिक्स कर लें।
पेस्ट तैयार करने के बाद इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
इसे लगभग 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और पानी से फिर अपने बालों को धो लें।
चुकंदर की पत्तियों का इस्तेमाल कब करें –
इस मिश्रण को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए चुकंदर की पत्तियों के फायदे –
चुकंदर में पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन बी और सी शामिल हैं जो ये सभी तत्व स्वस्थ बालों के लिए बेहद आवश्यक हैं और बालों को झड़ने से रोकने में फायदेमंद भी।
*बालों के झड़ने का घरेलू उपचार है ग्रीन टी* -
*सामग्री*
2 ग्रीन टी बैग। (और पढ़ें - ग्रीन टी के फायदे)
2 – 3 कप गर्म पानी।
*विधि*
एक कप गर्म पानी में दो ग्रीन टी के बैग को डालें।
अब गर्म पानी को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब टी बैग को निकाल लें। और उस मिश्रण को बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें।
मिश्रण से बालों को धोने के बाद जड़ों में मालिश करें।
मालिश करने के बाद बालों में शैम्पू कर लें।
ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कब करें -
आप ग्रीन टी के मिश्रण को शैम्पू के बाद कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने बालों को शैम्पू करने के बाद इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी बैग के फायदे -
ग्रीन टी का इस्तेमाल बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे बालों का विकास तेज़ी से होता है साथ ही बालों को झड़ने से रोकता है।
*बाल झड़ने से बचाने के लिए करें नारियल के तेल से मसाज* -
*सामग्री*
1 – 2 चम्मच नारियल तेल।
विधि -
नारियल के तेल को थोड़ा गर्म कर लें।
धीरे धीरे अपने बालों और जड़ों में नारियल का तेल लगाएं और मालिश करें।
आधे घंटे के लिए या रातभर के लिए तेल को लगा छोड़ दें।
फिर शैम्पू से अपने बाल धो लें।
नारियल के तेल का इस्तेमाल कब करें -
जब तक आपको परिणाम न दिखे तब तक हर वैकल्पिक (alternate) दिन इस तेल को लगाएं।
*बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल के तेल के फायदे*
नारियल तेल में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो बाल मजबूत करते हैं और एक प्राकृतिक चमक देते हैं। इसमें एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं जो जड़ों को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकने का बेहद फायदेमंद घरेलू उपाए है।
*सावधानी*
इस तेल को लगाने के बाद 1-2 घंटे का समय रखें। अगर समय बढ़ता है तो आपके तेलिये बालों में धूल मिटटी चिपक सकती है जिससे आपके बालों को और भी ज़्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
नोट - आप इसी तरह के परिणामों के लिए नारियल के तेल के बजाय बादाम, जैतून और आंवला तेल का उपयोग कर सकते हैं। जैतून का तेल बालों में चमक लाता है साथ ही बालों को झड़ने से भी रोकता है। बादाम और आंवला के तेल भी बालों के झड़ने से और मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं।
*आलू है बाल गिरने की समस्या का समाधान*
*सामग्री*
1 आलू।
1 चम्मच शहद।
1 चम्मच पानी।
*विधि*
आलू को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसको छील लें।
अब आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर लें और पेस्ट बनाने के लिए मिक्सर में इसे डाल दें (अगर पेस्ट ज़्यादा गाढ़ा लगे तो आप उसमे पानी भी मिला सकते हैं)।
इस पेस्ट को छानने के लिए मलमल के कपडे का इस्तेमाल करें।
छानने के बाद जो जूस निकलेगा उसमे एक चम्मच पानी और शहद को मिलाएं। अच्छी तरह से इस मिश्रण को मिला लें।
मिश्रण को जड़ों और बालों में लगाएं और लगभग 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें।
अब इस मिश्रण को धोने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल करें।
आलू का इस्तेमाल कब करें -
आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार ज़रूर करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आलू के फायदे -
आलू में पोटेशियम, विटामिन सी और लोहा पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। पोटेशियम की कमी से
*नींबू का जूस रखता है झड़ते बालों की परेशानी को दूर*
*सामग्री*
2-3 नींबू।
1 कप गर्म पानी।
विधि -
2-3 नींबू को काटें और नींबू के जूस को एक कप में निचोड़ लें।
रस को छानने के लिए मलमल के कपडे का इस्तेमाल करें और गुनगुने पानी में इस रस को मिक्स को करें।
जब आप नहाते समय बालों को धो लें उसके बाद इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
धीरे धीरे जड़ों में मसाज करें।
लगभग 5 मिनट के लिए अपने बालों पर इस मिश्रण को लगा हुआ छोड़ दें।
और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।
नींबू का इस्तेमाल कब करें -
सुबह बाल धोने के इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार ज़रूर करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए नींबू के फायदे -
नींबू बालों की जड़ों को मजबूत रखता है। जड़ों के छिद्रों को पकडे रखता है जिससे आपकी जड़े कमज़ोर नहीं पड़ती और बाल झड़ते नहीं हैं। अगर आपके बाल तैलीय हैं तो आप नींबू का जूस लगा सकते हैं। नींबू रूसी की समस्या को भी कम करता है। नींबू विटामिन सी से समृद्ध होता है जिससे बाल आपके स्वस्थ रहते हैं।
*सावधानी*
सुरक्षित रखने के अलावा नींबू में एसिड भी होता है इसलिए जब भी आप इस मिश्रण को बालों में लगाएं तो आँखें बंद कर लें। इसके अलावा याद रखें की नींबू के जूस को जल्दी या लम्बी अवधि के लिए इस्तेमाल न करें। इससे आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
*धनिया से बालों का झड़ना होता है कम* -
*सामग्री*
1 कप ताजा हरा धनिया के पत्ते।
3-4 चम्मच पानी।
*विधि*
धनिया के पत्तों को पीस लें और उसमे थोड़ा पानी मिलकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।
इस मिश्रण को एक बर्तन में छान लें।
जूस को जड़ों और बालों में लगाएं।
इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।
फिर अपने बालों को शैम्पू से धो लें।
हरा धनिया के पत्ते का इस्तेमाल कब करें -
सुबह को आप नहाने से पहले आप इसे हफ्ते में दो बार या तीन बार लगा सकते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए हरा धनिया के पत्ते के फायदे -
धनिया आपके बाल मुलायम बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता भी है। इसके अलावा यह बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है।
*करी पत्तियां रोकती हैं बालों के गिरने से* -
करी पत्ते को बालों के टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
*विधि*
अपने बालों के लिए जो भी तेल आप इस्तेमाल करते हैं उसमे करी पत्ता डालें और उसे उबलने के लिए रख दें।
तब तक उबालें जब तक पत्ते ब्राउन न हो जाएँ।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए अपनी जड़ों में इस मिश्रण से मालिश करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए इस मिश्रण का उपयोग हफ्ते में दो बार ज़रूर करें।
*बालों को झड़ने से रोकने में हैं फायदेमंद जैतून का तेल, शहद और दालचीनी*
*सामग्री*
शहद।
जैतून का तेल।
दालचीनी
*विधि*
शहद, जैतून का तेल और दालचीनी का एक पैक तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
एक घंटे के लिए इस मिश्रण को बालों में ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
जैतून का तेल, शहद और दालचीनी का इस्तेमाल कब करें -
अच्छा परिणाम पाने के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाएं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए ये उपचार बहुत ही फायदेमंद है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए जैतून का तेल, शहद और दालचीनी के फायदे -
ये हेयर पैक आपके बालों को नमी पहुंचाता है और जड़ों के विकास में वृद्धि करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
*शिकाकाई, आंवला, नीम और शहद करे झड़ते बालों की समस्या दूर* -
*सामग्री*-
एलो वेरा।
आंवला पाउडर।
शिकाकाई पाउडर।
नीम पाउडर।
*विधि*
एलो वेरा का गूदा, आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर, नीम पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें।
मिश्रण में थोड़ा पानी मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को जड़ों में और पूरे बालों में लगाएं।
इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार ज़रूर लगाएं।
अब गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
शिकाकाई, आंवला, नीम और शहद का इस्तेमाल कब करें -
अच्छा परिणाम पाने के लिए इसे महीने में दो बार ज़रूर लगाएं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए शिकाकाई, आंवला, नीम और शहद के फायदे -
मिश्रण को लगाने से जड़ें मजबूत रहेंगी।
जला और खुजली से राहत मिलेगी।
गहरा पोषण आपके बालों को मिलेगा।
जड़ से छोर तक बाल मजबूत रहेंगे।
उसी से छुटकारा मिलेगा।
बाल झड़ने से रुकेंगे।
*नींबू का जूस रखता है झड़ते बालों की परेशानी को दूर*
*सामग्र*
2-3 नींबू।
1 कप गर्म पानी।
*विधि*
2-3 नींबू को काटें और नींबू के जूस को एक कप में निचोड़ लें।
रस को छानने के लिए मलमल के कपडे का इस्तेमाल करें और गुनगुने पानी में इस रस को मिक्स को करें।
जब आप नहाते समय बालों को धो लें उसके बाद इस मिश्रण को जड़ों में लगाएं।
धीरे धीरे जड़ों में मसाज करें।
लगभग 5 मिनट के लिए अपने बालों पर इस मिश्रण को लगा हुआ छोड़ दें।
और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।
नींबू का इस्तेमाल कब करें -
सुबह बाल धोने के इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार ज़रूर करें।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए नींबू के फायदे -
नींबू बालों की जड़ों को मजबूत रखता है। जड़ों के छिद्रों को पकडे रखता है जिससे आपकी जड़े कमज़ोर नहीं पड़ती और बाल झड़ते नहीं हैं। अगर आपके बाल तैलीय हैं तो आप नींबू का जूस लगा सकते हैं। नींबू रूसी की समस्या को भी कम करता है। नींबू विटामिन सी से समृद्ध होता है जिससे बाल आपके स्वस्थ रहते हैं।
*सावधानी*
सुरक्षित रखने के अलावा नींबू में एसिड भी होता है इसलिए जब भी आप इस मिश्रण को बालों में लगाएं तो आँखें बंद कर लें। इसके अलावा याद रखें की नींबू के जूस को जल्दी या लम्बी अवधि के लिए इस्तेमाल न करें। इससे आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
Comments
Post a Comment