Gall Bladder में पथरी हो जाए तो उपाय आज ही अपनाए

 इसमें 2 प्रकार के stone बनते है | 

1  Cholesterol Stone (80 % बनते है )

2 .  Bilirubin  Stone  (20 % बनते है )


  •  अगर खाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा है तो उससे गॉलब्लैडर में स्टोन हो सकता है| 
  •  दूसरा कारण होता है बिलरुबिन ,बिलरुबिन स्टोन क्यों होता है लीवर पुराने आरबीसी को खत्म करके नए आरबीसी बनाता है, जब वह पुराने खत्म करता है तो उस दौरान बिलरुबिन पैदा होता है|
 जब यह बिलरुबिन  ज्यादा हो जाता है तो कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन बनाता है|  Cholesterol वाला स्टोन एक्स-रे में नहीं आता परंतु बिलरुबिन   वाला स्टोन ,अगर इसमें कैल्शियम ज्यादा है तो आ जाता है| 


 किन लोगों को स्टोन  हो सकता  है?

  •  जो बहुत मोटे हैं| 
  •  जिनकी डाइट में बहुत ज्यादा FAT  है| 
  •  ऐसा कहते हैं कि महिलाओं को गॉलब्लैडर स्टोन होने के चांस ज्यादा होते हैं पुरुषों के मुकाबले| 
  •  जिनको डायबिटीज है, उनको यह होने की संभावना ज्यादा है| 
  •  जो लोग बहुत जल्दी वजन घटाना चाहते हैं 40 के ऊपर उनको संभावना ज्यादा रहती है| 
  •  गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन यह जो महिलाएं एस्ट्रोजन की गोलियां खाती है उनको होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं| 

 यह asymptomatic होता है, मतलब कि होते हुए भी बहुत बार इसका  का पता नहीं चलता | 
 कुछ लोग सोनोग्राफी या  अल्ट्रासाउंड कराने जाते हैं, तो पता चलता है GallBladder  में स्टोन है, कुछ लोग अपना पूरा जीवन बिता देते हैं लेकिन उनको नहीं पता चलता है कि उनके GallBladder  में  स्टोन है| 


इसके  लक्षण क्या है?

  •  कि आपको राइट साइड में लीवर के नीचे सुई चुभने जैसा दर्द होगा
  •  उल्टी आने जैसा मन होगा 
  • यूरिन का कलर पीले रंग का हो जाएगा 
  • बहुत ज्यादा डकारे आने लगना 
  • खाने के बाद पेट बहुत ज्यादा फूलने  लग जाना | 
  • Acute condition में fever या उल्टी हो सकती है | 
  • अगर यह दिक्कत लंबे समय तक रहे तो pancreatitis या जॉन्डिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं

 एलोपैथी में इसका उपचार ऑपरेशन करके निकालना है या shock wave या lithotripsy  से  छोटा करके बाहर निकालने में मदद करते हैं| 

कारण और उपचार 


 जब पृथ्वी तत्व शरीर में बढ़ जाता है तो पथरी होती है चाहे वह कोलेस्ट्रॉल के रूप में हो या Bilrubin  के रूप में | अगर आप गर्मी में मिट्टी को देखेंगे तो वह बहुत सख्त हो जाती है क्योंकि  गर्मी उसका जल सोख लेती है,
 यहां पर पृथ्वी महाभूत बढ़ता है और वायु उसे  सुखा कर पत्थर बनाने का काम करती है| 

पानी दुनिया की सबसे soft चीज़ है और सबसे सख्त चीज़ भी पानी है |  नदी में देखा होगा पानी पत्थर को काट देता है | या घर में पत्थर लगवाते हो तो पत्थर काटते हुए मशीन के साथ पानी डालते है | 

पानी के साथ ऐसी चीज़ चाहिए जो तोड़ फोड़ कर सके | 

  • तो ऐसे औषधि चाहिए जिसमें पानी हो और तीक्षण हो ,जैसे एलोवेरा | जिनको छोटा स्टोन है उन्हें 30 -40 मिली एलोवेरा जूस लेना चाहिए | 

  •  हमारे पास प्राकृतिक bile मौजूद है जैसे कि 
    • गोमूत्र 
    • बकरी का मूत्र 
    • भेड़ का मूत्र 
    • ऊंट का मूत्र 
 इस तरह 8 तरह के मूत्र है| 
 इनके अगर गुणधर्म पढ़ोगे तो यह छेदन  भेदन का काम  करते हैं| 
 इनमें क्षार  होता है
क्षार का काम तोड़ फोड़ का होता है चाहे वो tumor हो या stone 
आयुर्वेद में क्षार जैसे यव क्षार इसीलिए उपयोग करते है | 
जिनके पास इनमें से कोई भी मूत्र है वो 30 -60 मिली ले सकते है ,यह वात और कफ प्रकृति वालों के लिए बहुत अच्छा है ,परन्तु पित्त वालों के लिए अच्छा नहीं है | 
अगर इसका action तेज करना है तो हल्दी इसके साथ इस्तेमाल करो | यह लीवर तक जाती है ,और उसके जरिये स्टोन को कम करती है और cholesterol का पाचन करती  है | 
मूत्र के साथ 1 -2 चुटकी हल्दी ले सकते है या 1 -3 ग्राम दारू हल्दी भी ले सकते है | 

  • कुल्थ ले सकते है ,यह छेदन भेदन का काम करती है और शरीर में कोई भी पथरी हो तो निकाल देगी | 
    • इसकी दाल खा सकते है | 
    • इसका सूप पी सकते है ,इसमें 200 ग्राम पानी में  20 ग्राम दाल डालकर उबालो ,उसमें 1 -2 ग्राम त्रिकटु डालो और 1 नींबू डालो और पीओ | 
  • नारिकेल लवण नाम की दवा ले सकते है | 
  • जिन चीज़ों में पृथ्वी तत्व ज्यादा है ,उन्हें कम लो या जिनमे फैट ज्यादा है वो कम लो | 
  • हल्का भोजन लो ,junk मत खाओ | 
  • मूंग दाल ,कुल्थ दाल खाओ | 

  • अगर वजन ज्यादा है तो व्यायाम करो | 
  • आँवला का इस्तेमाल करो | 
  • कुटकी ,आरोग्यवर्धिनी वटी का इस्तेमाल करो | 
  • इसमें कुटकी ले सकते है एक चम्मच ,गोमूत्र के साथ | यह खुश्क होता है ,तो जिनको खुश्की है वो इसमें थोड़ा घी डाल सकते है ,1 /4 चम्मच | 

Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods