जुकाम के घरेलु उपाय

पल पल बदले मौसम और प्रदूषण की मार झेल रहां इंसान जुकाम की गिरफ्त में शीघ्र ही आ जाता है। बार बार जुकाम होने कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और व्यक्ति जल्दी इन्फेक्शन का शिकार बन जाता है।
घरेलू नुस्खे
👉काली मिर्च पाउडर दो चुटकी , हल्दी पाउडर दो चुटकी , सौंठ पाउडर दो चुटकी , लौंग का पाउडर एक चुटकी और बड़ी इलायची आधी चुटकी । इन सबको एक गिलास दूध में डालकर उबाल लें । इस दूध में मिश्री मिलाकर पीने से जुकाम ठीक हो जाता है ।
👉एक बड़ी इलाइची पीस कर उसमें चुटकी भर काली मिर्च मिला लें । इसे शहद , मलाई या पानी से लें ।
👉आधा चम्मच सौंठ में चार दाने काली मिर्च के पीसकर शहद के साथ दिन में तीन - चार बार चाटें ।
👉अदरक का रस निकालकर शहद के साथ लें । 👉काला जीरा या अजवाइन हल्का भूनकर सूंघने से खुल जाती है ।
👉10 - 15 पत्ते तुलसी के धोकर आधी कटोरी पानी में दो चार घंटे रखकर इस पानी को पी लें । दिन में दो - तीन बार ऐसा करें ।
👉खसखस के दाने दो - तीन चम्मच और चार काली मिर्च पीसकर मिला लें । इसे दूध में अच्छी तरह उबालकर पी लें ।
👉तुलसी व अदरक की चाय लें । साथ में आधी चम्मच हल्दी लें ।
👉एक चम्मच हल्दी को तवे पर गरम करके उसका धुंआ लें । आराम मिल जाएगा ।
👉नाक बंद होने पर भाप लें । भाप के पानी मे अमृतधारा , विक्स या नीलगिरी का तेल डाल लें।
👉सर्दी जुकाम होने पर गेहूं बाजरा मक्का अकंरित अनाज ओट्‌स ज्वार की रोटी छिलके वाली मूंग की दाल मोठ मसूर की दाल खाना चाहिए।
👉सुबह नहाने से पहले नाक साफ करके नाक में एक या दो बूंद सरसों का तेल लगाएं,नहाने के बाद फिर नाक साफ करें इसे नस्य कहते है। इससे नजला - जुखाम दूर होता है व स्मरण शक्ति,बुद्धि,नेत्र ज्योती बढती है।

Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods