कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रोल (cholesterol) खून में पाया जाने वाला मोम जैसा पदार्थ है. स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को इसकी आवश्यकता होती है, लेकिन इसकी ज़्यादा मात्रा से ह्रदय रोग (Heart diseases) का खतरा बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रोल की उच्च मात्रा से रक्त वाहिकाओं में चरबीदार पदार्थ जमा हो जाते है. जो कई बार बढ़ते जाते हैं और इस कारण ह्रदय धमनियों से पर्याप्त मात्रा में खून का बहना मुश्किल हो जाता है. कभी कभी इस जमा पदार्थ के अचानक टूटने से एक थक्का तैयार हो सकता है, जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक आ सकता है.
ओट्स
ओट्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित तौर पर नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
अलसी
अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होते हैं। बेहतर होगा कि आप साबुत बीज की जगह पर पिसे हुए बीज का सेवन करें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होती है।
धनिया के बीज
धनिया की बीजों के पाउडर को एक कप पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
प्याज
हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाल प्याज काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
आंवला
एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका हमारे शरीर के टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है।
संतरे का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए नियमित तौर पर तीन कप संतरे के जूस पिएं।
नारियल का तेल
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाने के साथ आर्गेनिक नारियल के तेल का एक से दो चम्मच इस्तेमाल करें। रिफाइंड या प्रोसेस्ड नारियल के तेल का इस्तेमाल न करें।
मूंगफली
रोज 50 ग्राम मूंगफली के दाने खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment