वजन बढ़ाने के बारे में चरक ऋषि क्या कहते है ?

  1.  स्वप्न ,भरपूर नींद लेना - जिन लोगों को नींद अच्छे से नहीं आती या चिंता , तनाव में ज्यादा रहते हैं तो आप उन लोगों को पाएंगे की वो  पतले होते हैं|  ज्यादा सोचने से धातु खराब होती है, शरीर को पोषण बल देती है|  नींद शरीर को पुष्टि देती है बल देती है|  अगर आपको वजन बढ़ाना है तो अच्छे से नींद  लीजिये |  दिमाग की चिंताओं को दूर रखें, जिनको वजन बढ़ाना है उनको दिन में भी सोना चाहिए|
  2.  खुश रहो - खुश रहने से वजन बढ़ता है ,चिंता करने से वजन कम होता है | जिनका वजन ज्यादा है उनके लिए चिंता अच्छी है | 
  3. सुख शैया - सोने का बिस्तर आरामदायक होना चाहिए ,जिसपर अच्छे से नींद आ जाये | 
  4. दुख को दूर करो -दुख देने वाली चीज़ों को दूर करो | सबसे ज्यादा ताकत खाने वाली चीज़ दिमाग है ,आप सारा दिन काम करके इतना नहीं थकते जितना 2 -3 बार में गुस्सा करके थक जाते है | चिंता करने से रस धातु का क्षय होता है और बाकि धातुओं का क्षय होता है और शरीर सूखता चला जाता है | दिमाग को शांत रखो ,दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान सबसे अच्छी चीज़ है | मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करें | 
  5. व्यायाम कम करो - व्यायाम थोड़ा कम करो ,थोड़े आलसी बनो | ज्यादातर वात वालों को ये आदत होती है की ज्यादा उछल कूद करते रहते है | वात वालों को ही ज्यादातर वजन की समस्या होती है | 
  6. मैथुन कम करें - अगर आप पतले है तो मैथुन कम करें | अगर आप मैथुन ज्यादा करते है तो धातु का क्षय बहुत जल्दी होगा और नतीजा और कमजोरी आएगी | अगर आप कुछ रसायन या दवाई भी इस्तेमाल कर रहे है तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा | 
  7. प्रियदर्शन - मतलब अच्छी अच्छी चीज़ें देखिए जो मन को प्रसन्न करें | जो चीज़ आपको प्रसन्नता लाती है वो सब देखिये या कीजिये | 
  8. नया अनाज या दालें खाएं - आयुर्वेद में किसी भी अनाज या दाल को फसल आने के एक साल बाद तक नया मन जाता है तो किसी भी अनाज या दाल को एक साल के अंदर ही खाएं | नया अनाज भारी होता है ,शरीर में अवरोहण (बढ़ाने का काम ) करता है | 
  9. आसव ,अरिष्ट - नयी शराब पिए  या आसव ,अरिष्ट ले जैसे बालारिष्ट ,अशवगंधारिष्ट ,द्राक्षासव ,द्राक्षारिष्ट इत्यादि | 
  10. दूध -दूध पीने से वजन बढ़ता है | 
  11. दही - दही खाना मेधवर्धक और कफवर्धक है | चर्बी बढ़ता है | अगर वजन बढ़ाना है तो हफ्ते में २-3 बार दही जरूर खाएं | |आंवला या मुंग की दाल के साथ खाएं | मिश्री के साथ खाएं क्योंकि मीठा दही ओर वजन बढ़ाता है | |  
  12. घी -घी वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है और यह जिस चीज़ के साथ खाते है उसके गुण भी बढ़ा देती है | यह दिमाग को भी शांत रखती है | घी नाक में डालने से चिंता ,तनाव दूर हो जाता है | जिन लोगों को मोटा होना है उनके लिए भैंस का दूध , घी  अच्छा है परन्तु कितना खा सकते है वो आपके पाचन पर निर्भर है | 
  13. गन्ने के रस के जितने भी उत्पाद हैं वह आपके लिए अच्छे हैं जैसे गन्ने को आप जवा जवा कर खाएं| नया गुड़ खाएं| गुड वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है और नया गुड उससे भी अच्छा है|
  14.  उड़द -उड़द वेद वर्धक है |
    1. उड़द के आटे का हलवा खा सकते हैं|
    2.  उड़द की दाल खा सकते हैं|
    3.  उड़द को घी में से दूध में डालकर खिचड़ी बना कर खा सकते हैं | उड़द एक शाकाहारी मास है|
  15. गुड को खाने में इस्तेमाल कीजिए||
  16.  वजन बढ़ाने के लिए वस्ते वस्ती सबसे अच्छी है क्योंकि वजन गिरने का मुख्य कारण वायु है और बस्ती वायु को नियंत्रित करती है इसमें तेल वाली बस्ती लेनी चाहिए|
  17.  तेल मालिश वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी वस्तु है| हर रोज नाम से पहले तेल मालिश करो| तिल के तेल की मालिश वजन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है| जिनकी गर्म प्रकृति है उनके लिए नारियल का तेल अच्छा है|
  18. सनिग्ध चीज़ो का उबटन करो | जैसे उड़द के आटे को तेल में डालकर शरीर पर लगाओ | 
  19. यस्तीमधु (मुलेठी  पाउडर ) को शरीर पर लगाओ | 
  20. हररोज़ स्नान करो ,प्रतिदिन कपड़ें बदलो | 
  21. मन को शांत रखो | 
  22. आयुर्वेद की रसायन औषधियाँ खाओ जैसे च्वयनप्राश ,अश्वगंधा ,शतावरी 

Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods