कब्ज के मुख्य कारण और उपचार
कब्ज के मुख्य कारण
- खाने में रुक्षांश न होना ।
- खाने में पानी की मात्रा कम होना ।
- सूखा खाना ज्यादा खाना ।
- जितनी खाने में तरी की मात्रा ज्यादा होगा , उतना अच्छा होगा । सुखी चीज़ें आँतों में ऐसे बैठती है जैसे पानी में पत्थर ।
सोयाबीन
- इसकी रोटी बना कर भी खा सकते है । इसका दूध भी पी सकते है ।
- इसकी दही भी ले सकते है , इसकी सब्जी भी बना सकते है ।
- सबसे अच्छा है की सोयाबीन का दूध ले ।रात को इसका दूध पी लो ।सुबह ४ बजे पेट साफ़ हो जायेगा ।
- इसकी रोटी को दूध में , दाल में , सूप में डालकर अच्छे से मसल कर खा लो ।सुबह ४ बजे पेट साफ़ हो जायेगा ।
- इसकी दही सूर्यास्त से पहले ले ।
- नहीं तो सोयाबीन की बड़ियाँ ४-५ घंटे की लिए गर्म पानी में भिगो दो अब इसे पानी में उबाल लो उसमे जीरे का छौंक लगा दो । सोयाबीन खा लो ओर इसका पानी पी लो ।
- अदरक , प्याज़ , लहसुन का छौंक नहीं लगाना ।
- सोयाबीन को चक्की को मैदे की तरह पिसवा ले । अब पानी को गरम करें ओर उसमें सोयबीन का पाउडर थोड़ा थोड़ा डालते जाओ । जितना गाढ़ा करना है उतना पाउडर डालते जाओ अब इस दूध को पी लो । दूध का तापमान इतना होना चाहिए की ऊँगली डूबो सको ।
- इसकी दही भी बना सकते है ।
Comments
Post a Comment