अजीर्ण
अगर पहले का भोजन ना पचा हो तो उसे अजीर्ण कहते है |
ईर्ष्या, भय, क्रोध, लोभ, रोग, दीनता और द्वेष के समय मनुष्य जिस भोजन को करता है वह अच्छी तरह पचता नहीं है, अर्थात् उससे अजीर्ण हो जाता है और वह अजीर्ण ही अनेक रोगों का मूल कारण बनता है। अतः आप को चाहिए कि आप भोजन के समय अपने मन में काम क्रोध आदि वृत्तियों को न आने दें अपितु शांत और प्रसन्नचित्त से भोजन करें।
ईर्ष्याभयक्रोधसमन्वितेन
लुब्धेनरुग्दैन्यनिपीडितेन।
विद्वेषयुक्तेन च सेव्यमानं
अन्नं न सम्यक् परिपाकमेति।।
(भावप्रकाश, दिनचर्या०५/२२८)
Comments
Post a Comment