दमा ,अस्थमा,कफ़ ,एलर्जी जैसे श्वसन तंत्र के रोग

 दमा ,अस्थमा या श्वसन तंत्र से सम्बंधित कोई भी तकलीफ है | 

  • जब भी प्राण वायु और स्रोतस बिगड़ेगा तो श्वास रोग होंगे , श्वास अर्थात दमा ,अस्थमा 
  • कास अर्थात सुखी खांसी आना और हिचकी आना 
  • हमारी थाली गर्म,उष्ण हो और वात , कफ का शमन करे और बिगड़ी हुई वायु का अनुलोमन करें | 
  • अदरक पर  सेंधा नमक लगाकर  चबा चबा कर खाओ | अदरक वात ,कफ शामक है|  नमक उष्ण है और वायु का अनुलोमन करेगा | 
  • इस से अग्नि बढ़ेगी और पाचन अच्छा होगा , ज्यादातर श्वास के रोगीयों का पाचन कमजोर होता है | 
  • हमारे शरीर में कफ अमाशय में बनता है और बाद में फेफड़ों में दिखता है ,अग्नि अच्छी होने से यह नहीं बनेगा और पहले वाला भी पिघल कर निकल जायेगा | 

खान पान 

  • श्वास के रोग में सबसे अच्छा फल है अंगूर ,अंगूर नहीं है तो द्राक्ष भिगोकर खाओ | 
  • कागजी नींबू 
  • पुराने धान अच्छे होते है जैसे हम गेहूं ,चावल को 1 साल के लिए रखकर फिर इस्तेमाल करते है | ( पुराना चावल, लाल चावल ,जौ) श्वास रोग में अच्छा है | 
  • सब्जियों में बथुआ ,चौलाई ,परवल ,बैगन ,लहसुन ,
  • दालों में कुल्थी ,मूंग ,अरहर 
  • बकरी का दूध और घी सर्वोत्तम है क्योंकि बकरी बहुत उछल कूद करती है | श्वसन तंत्र से सम्बंधित कोई भी रोग हो ,उसमें बकरी का दूध और घी सर्वोत्तम है | 
  • त्रिकटु (सौंठ ,पिप्पली ,काली मिर्च ), तेज पत्ता ,हींग ,जीरा इत्यादि सब गरम है और वायु को नियंत्रित करते है
  • गुड़ और सौंठ की गोली बना कर रख सकते है | 
  • पान पर चुना ,सौंफ ,इलायची  लगाकर खा सकते है | 
  • शहद का पानी पी सकते है | 
  • मुंग की दाल का पानी या कुलथ का पानी ले सकते है | 
  • छाछ गरम मसाले जैसे सौंठ ,जीरा ,घनिया ,अजवायन इत्यादि डालकर ले सकते है ,वात का अनुलोमन करेगी ,पाचन बढ़ाएगी , वात कफ को कम करेगी | अस्थमा के जो अटैक होते है ,उनको नियंत्रित करती है | 


पंचकर्म 
  • वमन 
  • विरेचन 
  • धूम चिकित्सा 
  • संवेदन 

Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods