गांठ | रसोली | cyst
आयुर्वेद में शरीर के किसी भी गांठ को गुलम कहते हैं शरीर में कहीं ना कहीं गांठ बन ही जाती है|
जैसे कि पेट में , छाती में या फिर महिलाओं में पीसीओडी, गर्भाशय में गांठ हो जाना ,छाती में गांठ हो जाना|
शरीर में गांठ क्यों बनती है?
- जब-जब शरीर में रुक्षता बढ़ती है तब तब वायु बढ़ती है और यह वायु गांठ बनाने का काम करती है|
- अगर तेज भूख लगी है तो कई लोग ज्यादा पानी पी लेते हैं ऐसा करने से अग्नि मंद हो जाती है और वायु विकृत हो जाती है जिससे शरीर में गांठ बनती है |
- जिन लोगों के शरीर में सूखापन या रुक्षता ज्यादा है या वह लोग जो घी और तेल नहीं खाते है , ना शरीर पर तेल या घी लगाते हैं| ना खाने में ठीक से घी का प्रयोग करते हैं| जब जब आपके शरीर में रुक्षता बढ़ेगी चाहे वह एसी के कारण या घी , तेल ना खाने के कारण हो या बहुत ज्यादा सफर करते के कारण जब जब शरीर में रूखापन बढ़ेगा तो यह वायु को विकृत कर देगा और यह पित्त के साथ मिलकर शरीर में गांठ बनाने का काम करते हैं| शुरू में यह गांठ छोटी होती है और बाद में यही कैंसर या टीबी की गांठ बनती है|
- निदान परिमार्जन - अर्थात जिस कारण से रोग हुआ है उस कारण को खत्म करना, अगर यह वेग रोकने से हुआ तो भविष्य में कभी भी मल , मूत्र ,भूख इत्यादि का वेग नहीं रुकना चाहिए
- शरीर में रूखापन ना तो इसलिए हर रोज तेल की मालिश करनी चाहिएऔर खाने में घी का इस्तेमाल करना चाहिए| जैसे कि चरक ऋषि ने कहा है की गांठ बनने का मूल कारण वायु का विकृत होना है तो वायु को विकृत नहीं होने देना चाहिए
- आयुर्वेद में कहा गया है कि हरड़ वायु का अनुलोमन करती है, मतलब की वायु को सही करती है हमारे शरीर में पांच तरह की वायु है और कोई भी वही विकृत हो जाए तो हरड़ उसे सही करने में सक्षम है| आधा या एक चम्मच हरड़ पाउडर को घी के साथ मिलाकर खाने से पहले खाना चाहिए या आप इसे हरड़ में भी में ढभून कर रख सकते हैं और खाना खाने से पहले गर्म पानी से दे सकते हैं| ऐसा करने से शरीर की बिगड़ी हुई वायु सामान्य हो जाएगी और शरीर में जमे हुए विष बाहर निकल जाए मल मार्ग से बाहर निकल जाएंगे |
- नित्य विरेचन -पहले के वैद्य पेट को साफ रखवाते थे ,उसके लिए वह अरंड का तेल बताते थे पहले कई घरों में हर 2 महीने में अरंड के तेल से पेट साफ करने की परंपरा भी है| पंच कर्म में वायु को सही करने के लिए विरेचन बताया गया है | पंचकर्म में इसके लिए सबसे बढ़िया क्रिया बस्ती है| ऐसे में कभी भी पानी का एनिमा ना लें यह वायु को बढ़ाएं और रुकता रुक, आयुर्वेदिक में तेल की एनिमा बताई गई है'|
- ऐसे खानपान का इंतजाम करना जो शरीर में गांठो को कम करें जैसे चूने का पानी | दिन में किसी भी चीज में चाहे वह सब्जी हो रही हो या कुछ और में चूना मिलाकर प्रतिदिन देना चाहिए|
- कपालभाति करो और खाने पीने का ध्यान रखो |
Comments
Post a Comment