बाल झड़ने का कारण ?


बाल झड़ने का कारण ? 

जितनी अच्छी गुणवत्ता की हड्डी होगी ,उतने अच्छी गुणवत्ता के बाल होंगे | जहाँ पर छोटी और बड़ी आंत मिलती है उस स्थान को अस्थि धातु का विशेष स्थान बताया गया है | आयुर्वेद में उसे अस्थिधर कला कहा गया है | अगर ये स्थान बिगड़ा रहेगा तो बाल नहीं सुधरेंगे | संग्रहणी सबसे बड़ा कारण है बाल ख़राब होने का | बाल को झड़ने से रोकने के लिए ग्रहणी को ठीक करना पड़ेगा ,ग्रहणी  होने के हजारों कारण हो सकते है | हो सकता है 3-4  पहले मलेरिया ,चिकनगुनिया ,बुखार इत्यादि हुआ हो ,तो उसके कारण भी बाल झड़ सकते है | 


संग्रहणी क्यों होती है ?

  • अनियमित जीवन शैली 
  • विरुद्ध आहार विहार का भोजन करना 
  • मानसिक तनाव , चिंता , बेचैनी से परेशान रहना 



उपचार 

  • ग्रहणी  को सही करने के लिए जीरा का उपयोग करें ,जीरा को एक गिलास पानी में उबाले ,जब एक चौथाई रह जाये तो खाने के साथ पियें | ग्रहणी   मंद अग्नि के कारण होती है ,इससे पाचन बढ़ता है | 
  • बेल का फल उपयोग करें - लूज़ मोशन और ग्रहणी में उपयोग करें | खून बहुत तेजी से बढ़ाता है और गंदगी निकालता है | ग्रहणी  और बालों के लिए बहुत अच्छा है | 
  • कड़वी औषधियों का उपयोग करें घी में बनी करेले की सब्जी ग्रहणी और बालों के लिए बहुत अच्छी है | 
    • नीम ,परवल ,गिलोय को घी या दूध के साथ उपयोग किया जाये तो सीधा अस्थि धातु पर काम करती है | 
    • मेथी के पाउडर को घी या दूध के साथ उपयोग करें तो ग्रहणी और बालों के लिए बहुत अच्छा है | 




Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods