मल ठीक से नहीं बनता तो क्या करे ?

 मल ठीक से नहीं बनता तो क्या करे ?

अगर आप खाना खाएँ और मल ना बने ? या पेट साफ़ ना हो तो आपके दिमाग में हरड़ , अरण्ड का तेल, त्रिफला ,कायम चूर्ण , पेट सफा इत्यादि आते है | 40 -50 साल के लोगों के साथ होता है की सब कुछ लेने के बाद भी पेट साफ़ नहीं होता | 

उनके साथ दिक्कत ये है की मल बन ही नहीं रहा | वात प्रकृति वालों का मल का क्षय हो जाता है | 

मल का कम बनना भी एक दिक्कत है | 


  • एनिमा वगैरह ज्यादा लेते है | 
  • बहुत ज्यादा यात्रा करते है | 
  • A C में ज्यादा बैठते है , या किसी भी कारण से वायु ज्यादा बनती है | 
  • ज्यादा वायु मल का क्षय कर देती है | 


  • TB  वालों के मल का क्षय हो गया होता है , ज्यादा लूज़ मोशन वालों  का मल का क्षय हो जाता है | 
  • TB वालों की तो ताकत ही मल है अगर वो त्रिफला वगैरह ले ले तो बहुत दिक्कत में आ जायेगा | 
  • ऐसे लोगों को पेट साफ़ की दवाइओं की जरूरत नहीं है ,उनको ऐसा खाना है की मल बने | 

कुछ लोग रुखा सूखा खाते है ज्यादा जैसे चने ,बेल पूरी , चिवड़ा इत्यादि 

Millets - ये प्रकृति में रुक्ष होते है जैसे ज्वार ,बाजरा 


क्या करें ?

उड़द  

  • जो सूखते जा रहे है उन्हें जरूरत मल साफ़ करने की जगह ,पोषण देने वाले चीज़ें लेने की जरूरत है | जैसे उड़द - यह वात का शमन करती है और पित्त , कफ को बढ़ाती है | 
  • उड़द की दाल खाओ ,हफ़्ते में 2 -3 बार ,
  • मेंदू वड़ा खाओ 
  • अगर तेल से दिक्कत है तो उड़द की खीर खाओ 
    • उड़द  -10 ग्राम 
    • गेहूँ -10 ग्राम 
    • चावल -10 ग्राम 
    • जौं -10 ग्राम 
    • पिप्पली -2  ग्राम 
    • घी में भुनो + दूध में उबालो 
    • उड़द  ,गेहूँ ,चावल,जौं  की भिगो देना 8 -10 घंटे पहले | 

  • यह शरीर को पोषण देना 
  • वजन बढ़ाएगा 
  • धातुओं को पोषण देगा 

जौं 

  • जौं खाना शुरू करो , इस से मल बढ़ेगा ,कुछ लोगों को इस से खुश्की भी आ जाती है वो घी ज्यादा डालना शुरू करें | 
  • जौं का सत्तू खा ले | 
  • जौं की रोटी अच्छी से घी डालकर खाएं | 


दूध 

  • खाने में दूध से बनी चीज़ें खाओ 
  • दही 
  • जब वायु कम होगी तो मल बनेगा | 
  • मीठे रस वाली चीज़े बढ़ा दो | 



Comments

Popular posts from this blog

बहुत ज्यादा जलन पेशाब के अन्त में धातु गिरना

बार बार पेशाब से परेशान?

Diarrhea before or during Periods